वायरल न्यूज़

Viral Video: 'पिया तू अब तो आजा..' गाने पर दादी ने किया कमाल का डांस, देख हीरोइन भी शरमा जाएं

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 30, 2023, 09:23 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक रील्स काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक दादी डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वह 'पिया तू अब तो आजा..' गाने पर बेहतरीन डांस करती नजर आ रही है। ऐसे में उनकी एनर्जी देखने लायक है।

Image

दादी का डांस वीडियो वायरल (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दादी ने पार्टी में किया बेहतरीन डांस
  • 'पिया तू अब तो आजा..' गाने पर मचाया गदर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dadi Dance Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Viral Video) काफी धूम मचा रहा है। यह वीडियो एक बूढ़ी दादी का है, जिनके अपने डांस से पूरा समां बांध देती हैं। ऐसे में डांस का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग दादी के एनर्जी लेवल की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। पार्टी में दादी के साथ उनकी बहुओं और बेटिओं ने भी डांस किया है लेकिन दादी के जादू के आगे सब फीका हो गया और दादी सुपर दादी बन गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक पार्टी चल रही है, जिसमें एक दादी 'पिया तू अब तो आजा..' गाने पर डांस कर रही है। अब ये इस गाने पर डांस करना कितना एनर्जी वाला है, आप सभी जानते ही होंगे। ऐसे में दादी ने इतने बेहतरीन तरीके से एक-एक स्टेप किया है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। यूजर्स भी दादी की तारीफ करते हुए थक जा रहे हैं।

दादी का डांस वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि जिंदगी जियो तो दादी की तरह जियो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि दादी जी ने तो हीरोइनों को भी पीछे छोड़ दिया। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'viralbhayani' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article