वायरल न्यूज़

बच्चा बार-बार जा रहा था घर से बाहर, फिर मां ने लगाया ऐसा जुगाड़, अब ये क्यूट वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Viral Video : सोशल मीडिया पर मां-बच्चे के प्यार का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग मां के जुगाड़ और बच्चे की मासूमियत पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि मां ने बच्चे को घर से बाहर जाने से रोकने के लिए क्या जुगाड़ लगाया है।

Image

मां ने लगाया देसी जुगाड़(Instagram/deepakjaiswal9902)

Viral Video: सोशल मीडिया पर मां-बच्चे के प्यार वाले अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो फनी होते हैं तो कुछ ममता से भरे होते हैं। ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक मां कैसे अपने बेटे को बार-बार बाहर जाने से उसे रोकने के लिए कैसे जुगाड़ लगाती है। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि मां किचन में खाना बना रही है और उसका बेटे के हाथ में एक क्रिकेट का बैट है।

बच्चे की मासूमियत देख आप भी हो जाएंगे फैन

वह बाहर जाने की कोशिश के चक्कर में उस रस्सी को खोलने का प्रयास करता है पर वह कामयाब नहीं होता। बच्चा रोए नहीं इसके लिए बीच में मां उसके साथ थोड़ा मस्ती करती है। बच्चे की मासूमियत देख आप भी फैन हो जाएंगे। इस वीडियो को deepakjaiswal9902 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है: "बार-बार बाहर भाग जाता है।" सोशल मीडिया यूजर्स ने मां-बेटे के प्यार और दुलार को दर्शाने वाले वीडियो को देखकर कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा: "दुनिया भले ही धोखा दे सकती है लेकिन मां कभी भी धोखा नहीं दे सकती है Love you maa" दूसरे ने लिखा: "कितना आसानी से बच्चा खड़ा है हमारा बच्चा होता तो हमें ही लेकर बाहर चला जाता रो-रो कर दिमाग खराब कर देता" तीसरे ने लिखा: "मां की ममता अनमोल होती है" वहीं पर चौथे ने लिखा: "ममता और प्यार , वैसे सही कहूं भगवान हमारे और आप के अंदर ही है , पर हम मंदिर जाते हैं क्योंकि वहां भगवान के दर्शन कर के सुकून मिलता है"।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article