वायरल न्यूज़

Viral Video: 1 घंटे पेड़ की टहनियां काटो और 50 हजार रुपए कमाओ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये अनोखा जॉब

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वायरल वीडियो में पेड़ की टहनियां काटने वाली की कमाई जानकर लोग हैरान हैं।

Image

अजीबोगरीब जॉब (तस्वीर साभार-@thedesiodyssey_canada)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे मामले छाए रहते हैं। कई मामले तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक जॉब का वीडियो (Weird Job Video) वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस जॉब में इतनी कमाई हो रही है कि आप कल्पना भी नहीं सकते? आलम ये है कि यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में कई तरह के जॉब उपलब्ध हैं। लेकिन, कुछ जॉब के बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही मामला देखने और सुनने को मिलेगा। अगर आप से कहा जाए कि एक घंटे पेड़ की टहनियां काटने पर 50 हजार रुपए मिलते हैं, तो आपको कैसा रिएक्शन होगा। अब जरा सोचिए उसकी महीने की कितनी कमाई होगी। ये बात सुनकर ही आप चौंक गए होंगे। कई लोगों को तो इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। क्योंकि, भारत में तो ऐसा हो नहीं सकता? हम आपको बता दें कि यह मामला भारत का है भी नहीं बल्कि कनाडा का है। जहां पेड़ काटने वाले की सैलरी ने सबको हैरान कर दिया है। यकीन ना हो तो इस वीडियो को देख लें...

    पेड़ काटो जमकर पैसा कमाओ

    तो आपने देखा किस तरह पेड़ की टहनियां काटने वाले की कमाई हो रही है। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'thedesiodyssey_canada' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो काफी पसंद भी किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हमें भी ये जॉब करनी है। कुछ का कहना है कि पढ़ने लिखने से अच्छा तो यही काम है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article