वायरल न्यूज़

OMG: 7 करोड़ का फ्लैट फिर भी खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, देखते ही देखते बिक गए 1,137 घर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 23, 2023, 03:21 PM IST

Ajab Gajab News: गुरुग्राम में रियल एस्टेट प्रमुख DLF ने एक नया लक्जरी प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्ट घर खरीदारों के बीच काफी पॉपुलर साबित हो रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि तीन दिनों के भीतर 1,137 फ्लैट्स का पूरा प्रोजेक्ट बिक गया।

Image

DLF Flats (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • डीएलएफ का लक्जरी प्रोजेक्ट
  • एक फ्लैट की कीमत 7 करोड़
  • खरीदने के लिए लगी लाइन

Ajab Gajab News: जहां एक तरफ कहा जाता है कि भारत में घर बहुत महंगे हो गए हैं। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि गुरुग्राम में 7 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदने के लिए लोगों की लाइन लग गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मात्र 3 दिनों के भीतर 1,137 घर बिक गए। दरअसल, गुरुग्राम में रियल एस्टेट प्रमुख DLF ने एक नया लक्जरी प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्ट घर खरीदारों के बीच काफी पॉपुलर साबित हो रहा है।

DLF के दफ्तर में घर खरीदारों की बहुत ही ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। ट्विटर पर इसकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा रहा है कि डीएलएफ के ऑफिस में सैकड़ों लोगों की भीड़ है। आलोक जैन नाम के ट्विटर यूजर ने DLF ऑफिस में लाइन में लगे घर खरीदारों की शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "रियल एस्टेट में मंदी कहां है?" बता दें कि आलोक जैन वीकेंड इन्वेस्टिंग के फाउंडर हैं। जैन ने यह भी बताया कि एक DLF ब्रोकर के जरिए उन्हें जानकारी मिली कि तीन दिनों के भीतर 1,137 फ्लैट्स का पूरा प्रोजेक्ट बिक गया।

बता दें कि आर्बर नाम का यह प्रोजेक्ट 10 साल बाद DLF का हाई-राइज कॉन्डोमिनियम है। इससे पहले डीएलएफ का आखिरी प्रोजेक्ट क्रेस्ट और कैमेलियास था। आर्बर प्रोजेक्ट के हर फ्लैट की कीमत 7 करोड़ बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि DLF का आर्बर प्रोजेक्ट सेक्टर 63, गुरु ग्राम में है। यह 25.8 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें पांच टावर हैं। इसमें ग्राउंड प्लस 39 फ्लोर हैं। सारे अपार्टमेंट 18 हजार रुपये प्रति वर्ग फुट के दाम पर बेचे जा रहे हैं। वहीं हर एक फ्लैट का साइज 3,900 वर्ग फुट बताया जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article