वायरल न्यूज़

Viral Video: अचानक सड़क पर आया मगरमच्छ, वीडियो में देखें कैसे वन विभाग ने जान पर खेलकर किया रेस्क्यू

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले स्थित कछला नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके की सड़क पर अचानक एक मगरमच्छ दिखाई दिया। सड़क पर मगरमच्छ को देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Image

सड़क पर आ गया मगरमच्छ

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ (Crocodile Video) सड़क पर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बीच सड़क पर मगरमच्छ को रेंगता देख राहगीरों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए और इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सड़क पर मगरमच्छ मौजूद होने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और नगर पंचायत प्रशासन को दी। खबर मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम और नगर पंचायत के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

    मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत इलाके को खाली कराया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इसके बाद रेस्क्यू उपकरणों और रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित काबू में किया गया। रेस्क्यू के दौरान लोगों की उत्सुकता बनी रही, लेकिन टीम ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम रखे। सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को वाहन में लादकर पास के ढक्कनगला गांव के पास स्थित गंगा नदी तट पर ले गई। नदी के किनारे ले जाकर मगरमच्छ को पानी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। पानी में पहुंचते ही मगरमच्छ गहराई की ओर तैर कर चला गया, जिसके बाद ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। देखें वीडियो...

    रेस्क्यू टीम ने की लोगों से अपील

    वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि अगर भविष्य में भी इस प्रकार का कोई जंगली या जलीय जीव रिहायशी इलाकों में दिखाई दे, तो उससे उचित दूरी बनाए रखें। जीव के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें और तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article