Viral Video: कहते हैं कि प्यार और आत्मीयता की कोई भाषा नहीं होती। जब दो दिलों के बीच सच्चा लगाव होता है, तो बोलियों और शब्दों की जरूरत खत्म हो जाती है। इसका सबसे जिंदा मिसाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो (Trending Video) है, जिसने लाखों लोगों का दिल पिघला दिया है। इस वीडियो में एक गोलगप्पे बेचने वाले युवक और एक गाय के बीच का अनोखा और निस्वार्थ प्रेम देखने को मिल रहा है। जिसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं और गोलगप्पा बेचने वाले की तारीफ भी कर रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत एक बेहद खूबसूरत दृश्य से होती है। ठेले के पास रखी बेंच पर एक युवक बैठा हुआ है और एक गाय बड़े प्यार और हक के साथ आकर युवक के कंधे से अपना सिर सटाकर खड़ी हो जाती है। दोनों के बीच का यह पल इतना सुकून देने वाला है कि देखने वाला ठिठक कर रह जाए। बैकग्राउंड में बज रहा गाना "आओ सुनाएं प्यार की एक कहानी..." इस पूरे दृश्य को और भी जीवंत बना देता है। इसके बाद युवक उठता है और अपने ठेले पर जाकर बड़े जतन से गाय के लिए गोलगप्पा तैयार करता है। गाय भी किसी समझदार बच्चे की तरह चुपचाप ठेले के पास आकर खड़ी हो जाती है और इंतजार करने लगती है। जैसे ही युवक अपने हाथों से गोलगप्पा आगे बढ़ाता है, गाय बड़े ही स्वाद और चाव से उसे खा लेती है। युवक एक के बाद एक कई गोलगप्पे अपने हाथों से गाय को खिलाता है और गाय भी बड़े स्वाद से अपनी जीभ चटोरे अंदाज में लपलपाती नजर आती है। देखें वीडियो...
दिल जीतने वाला नजारा
इस क्यूट वीडियो ने आपको भी जरूर भावुक कर दिया होगा। इतना ही नहीं इस खूबसूरत नजारे ने दिल भी जीत लिया होगा। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को piyush_thakur_gau_rakshak नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को मिलियन में लोग देख चुके हैं। जबकि, 1.4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इंसानियत और सनातन परंपरा का सबसे खूबसूरत उदाहरण, बेजुबान भी प्यार की भाषा बहुत अच्छी तरह समझते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि महारानी का यह अंदाज और गोलगप्पे वाले भाई का प्यार देखकर दिन बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
