Cow And Bull Fight Video: सोशल मीडिया पर गाय और सांड का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच खतरनाक अंदाज में लड़ाई हो रही है। इस नजारे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यकीन मानिए वीडियो (Trending Video) देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो (Animal Fight Video) सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
आज कल सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी खतरनाक-खतरनाक वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो में जानवरों के बीच ऐसी लड़ाई होती है, जिसे देखकर यूजर्स के पसीने छूट जाते हैं। जबकि कुछ वीडियो पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसे ही देखने को मिलेगा। वीडियो में बीच सड़क सांड और गाय के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही है। दोनों एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। लड़ाई करते-करते गाय ऑटो में फंस जाती है। इसके बावजूद वो सांड पर हमला करती है। जिस अंदाज में दोनों लड़ रहे हैं उसे देखकर आप भी जरूर हैरान रह जाएंगे। देखें वीडियो...
सांड और गाय के बीच खतरनाक लड़ाई
वीडियो देखकर आपकी आंखें भी जरूर खुली की खुली रह गई होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sakilkhan9363' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, करीब 18 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसी खतरनाक लड़ाई पहले नहीं देखी। कुछ का कहना है कि क्या खौफनाक नजारा है?
