वायरल न्यूज़

Ajgar Ka Video: अजगर लेकर फोटो खिंचवा रहा था कपल, बीच में हुआ ऐसा खेल, देखकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी

Ajgar Ka Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल अजगर के साथ फोटो खिंचवा रहा था। लेकिन, बीच में ही ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह गए।

Image

शौक के चक्कर में हुआ बड़ा खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अजगर के साथ फोटो खिंचवा रहा था कपल
  • बीच में ही हो गया बड़ा खेल
  • नजारा देखकर कलेजा कांप जाएगा

Ajgar Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Animal Video) सीधे दिल को छू लेते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके पैरों तले जमीन जरूर खिसक जाएगी।

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। कुछ के साथ तो ऐसा खेल हो जाता है, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक कपल अजगर को लेकर फोटो खिंचवा रहा है। अजगर को देखकर महिला की हालत खराब है। हालांकि, किसी तरह वो खुद संभालने की कोशिश करती है। लेकिन, बीच में जो होता है उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। देखें वीडियो...

शौक बड़ी चीज है...

वीडियो देखकर आप भी जरूर अंदर से हिल गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये कौन सा शौक है भाई। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'edgars_show' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 32 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article