वायरल न्यूज़

खुलेआम चलती बाइक पर Romance करते दिखा Couple,बाइक की टंकी पर बैठी 'माशूका', छत्तीसगढ़ का मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 11:02 AM IST

Chhattisgarh Couple Romance on Bike:यूपी की राजधानी लखनऊ जैसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग से सामने आया है, यहां भी एक कपल बाइक पर रोमांस करते दिखा।

Image

लखनऊ जैसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग से सामने आया है

उत्तर प्रदेश के लखनऊ जैसा सड़क पर खुलेआम Romance करने का मामला सामने आया है, और इस बार ये किस्सा दोहराया गया है छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg Chhattisgarh) में, यहां एक प्रेमी जोड़ा चलती बाइक पर एक दूसरे से चिपटे नजर आए, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला दुर्ग जिले का है यहां भीड़ भरी सड़क पर चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है

सामने आए वीडियो में एक लड़की बाइक की टंकी पर बैठी हुई दिख रही है वो लड़के को गले लगाए हुए है, दोनों सड़क पर ऐसे ही घूमते नजर आए।

Couple romance viral videoss

Couple romance viral videoss

बताते हैं कि इस दौरान उनके दोस्त लोग भी दूसरी गाड़ियों में पीछे चल रहे थे और उन्हें बकअप करते हुए उनका वीडियो बना रहे थे, लड़की का चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा हुआ था, वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में रोमांस कर रहे हैं।

Couple romance viral video

Couple romance viral video

बताते हैं कि ये कपल ग्लोब चौक से नेहरू नगर भेलवा तालाब होते हुए वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए, इस दौरान लोग भी पूरे मामले का वीडियो बनाते दिखे।

गौर हो कि दुर्ग पुलिस का आदेश दिए थे कि यदि कोई भी बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते मिला तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, मगर यह कपल खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आया, ये मामला खासी चर्चा का विषय बना हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article