शहर

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन में कल इन रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में गुरुवार 5 नवंबर को भारी भीड़ के कारण रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यहां रोटरी गोल चक्कर से ALT तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

Image

राजनगर में कल ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा (AI Image)

Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन (Rajnagar Extension) इलाके में रहने वाले और यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। कल यानी गुरुवार 5 नवंबर को भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत रोटरी गोल चक्कर से ALT तक और ALT से रोटरी गोल चक्कर तक गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह व्यवस्था क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखने और भीड़ के दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए लागू की जा रही है।

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में प्रतिबंधित मार्ग का इस्तेमाल न करें और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

रोटरी गोल चक्कर से ALT तक वाहनों की एंट्री बंद

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, गुरुवार को राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में भारी भीड़ रहने की संभावना है। इसके मद्देनजर रोटरी गोल चक्कर से ALT तक आने-जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यानी इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले कार, बाइक, ऑटो और अन्य लोगों को वैकल्पिक मार्गों से जाना होगा। पुलिस ने साफ किया है कि प्रतिबंधित मार्ग पर गाड़ी लेकर पहुंचने से परेशानी हो सकती है।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की ये अपील

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे डायवर्जन के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। प्रतिबंधित सड़क पर जाने से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन में डायवर्जन वाले मार्ग के आसपास रहने वाले नागरिकों से भी सहयोग मांगा गया है, ताकि भीड़ के बावजूद यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

ट्रैफिक हेल्पलाइन पर ले सकते हैं जानकारी

अगर किसी व्यक्ति को रास्ते या डायवर्जन को लेकर परेशानी होती है तो वह गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन 9643322904 पर संपर्क कर सकता है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर ले लें, ताकि जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article