वायरल न्यूज़

चीन की लड़की ने सहेली से किया ऐसा मजाक, देखते ही पेट पकड़कर बैठ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 3, 2024, 12:16 PM IST

Funny Comedy Video: वायरल वीडियो चीन में किसी क्लास का नजर आता है। इसमें लड़की ने अपनी सहेली ऐसा मजाक किया कि देखकर हंसी ना रोक पाएंगे।

Image

क्लास में लड़की ने सहेली से किया गजब का मजाक। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने सहेली से किया गजब का मजाक
  • देखकर लिया तो दिनभर हंसते रहेंगे
  • आते ही छा गया ये मजेदार वीडियो

Funny Comedy Video: आपने हंसी-मजाक से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया में देखें होंगे। हर रोज बड़ी तादाद में ऐसे फनी वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं कि खूब गुदगुदाते हैं और लंबे समय तक छाए रहते हैं। आज एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो धूम मचा रहा है। वीडियो चीन में स्कूल के किसी क्लासरूम से जुड़ा नजर आता है। इसमें लड़की से उसकी सहेली ने ऐसा मजाक किया कि बेचारी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। हालांकि सबकुछ इतना मजेदार होता है कि देखने वाला भी खुद पेट पकड़कर बैठ जाएंगे।

सहेली से किया गजब का मजाक

अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो में देखेंगे कि क्लास में स्कूडेंट बैठे हैं। सभी बहुत खुश हैं और एक-दूसरे से मजाक कर रहे हैं। इसी बीच एक लड़की ने अपनी सहेली से ऐसा मजाक किया कि बेचारी ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। दरअसल लड़की क्लास में बड़े चाव से संतरा खा रही थी। उसकी फ्रेंड ने संतरा खाते हुए देखा तो देने का इशारा किया। मगर इसी बीच लड़की के दिमाग में मजाक का आइडिया आया। वो सहेली को बड़े प्यार से संतरा देने के लिए अपने पास बुलाती है।

पड़ गया झापड़

फ्रेम में आगे देखेंगे कि सहेली भी खुश होकर धीरे से उसके करीब पहुंचती है। इधर संतरा अभी भी लड़की के हाथ में है। सहेली संतरा खाने के लिए मुंह उसके करीब लेकर जाती है। मगर जैसे ही बेचारी ने मुंह खोला जोरदार झापड़ पड़ गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

देखिए वीडियो

मालूम हो कि सहेली से मजाक करते हुए लड़की का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाय गया है। वीडियो इतना मजेदार है कि नेटिजन्स इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर yourfunzone नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article