वायरल न्यूज़

VIDEO: आजादी से लेकर अब तक जारी हुई भारतीय करेंसी का देखें कलेक्शन, देखकर पुरानी यादें हो जाएगी ताजा

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आजादी से लेकर अब तक जारी हुई भारतीय करेंसी का कलेक्शन दिखाया गया है। इस वीडियो को देखकर लोगों को पुरानी यादें ताजा हो रही है।

Image

भारतीय करेंसी का कलेक्शन (तस्वीर साभार- @vedawsm)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कई बार ऐसे-ऐसे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग कल्पना तक नहीं सकते हैं? कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में जानकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। लेकिन, इन दिनों लोगों के बीच एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसने लोगों को पुरानी यादें ताजा कर दी है। क्योंकि, इस वीडियो में इंडियन करेंसी का कलेक्शन दिखाया गया है। इतना ही नहीं नए लोग भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं भारतीय इतिहास से रू-ब-रू हो रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं किसी देश की करेंसी उसकी ताकत और पहचान होती है। करेंसी केवल इंसान की ही नहीं बल्कि देश की भी आइडेंटीटी होती है। अगर आप अमेरिका में हैं, तो वहां आपको अमेरिकी करेंसी की जरूरत पड़ेगी। वहीं, अगर भारत में हैं तो भारतीय करेंसी की जरूरत पड़ती है। लेकिन, बदलते समय के साथ ऑनलाइन पेमेंट लेन-देन का काफी बड़ा जरिया बन चुका है। हालांकि, कैश की उपयोगिता अभी कम नहीं हुई है। ऐसे में आज हम आपको भारतीय करेंसी से रू-ब-रू कराएंगे। इस वायरल वीडियो में साल 1947 यानी आजादी से लेकर साल 2026 तक की भारत की सभी करेंसी नोटों को दिखाया गया है। देखें वीडियो...

भारतीय करेंसी

इस वीडियो में आपने सभी तरह के नोटों को देख लिया होगा। इनमें कई नोट अब बंद हो चुके हैं। जबकि, कुछ नोट अभी प्रचलन में हैं। यहां आपको बता दें कि भारत ने पहली करेंसी 30 नवंबर 1949 में जारी की थी, जो एक रुपए का नोट था। जिसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नहीं बल्कि भारत सरकार ने जारी किया था। इसके बाद भारत ने कई और नोट जारी किए, जिनमें एक, दो, पांच, 10, 20, 50, 100 रुपए के शामिल हैं। इस वीडियो को देखकर आपको भी जरूर अंदाजा लग गया होगा कि समय के साथ किस तरह देश में नोट बदलते गए। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'vedawsm' नाम के अकाउंट से जारी किए गए हैं। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article