वायरल न्यूज़

Viral Video: हैप्पी बर्थडे नागराज...कोबरा के सामने दोस्तों ने काटा केक और गाया गाना, नजारा देख चकराया लोगों का दिमाग

Viral Video: कुछ दोस्तों के ग्रुप ने एक जिंदा और जहरीले कोबरा सांप के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया।मेज पर कोबरा फन फैलाकर बैठा है और उसके ठीक बगल में सुंदर केक रखा गया है। लोगों ने तालियां बजाकर 'हैप्पी बर्थडे टू यू, नाग गोगा जी' गाया और स्नेक कैचर हुक की मदद से केक का टुकड़ा सांप के मुंह के पास लगाया।

Image

कोबरा का बर्थडे (तस्वीर साभार- @jeev_daya_foundation_samiti_)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। अमूमन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या पालतू कुत्तों-बिल्लियों का जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी खूंखार और जहरीले कोबरा सांप का 'बर्थडे सेलिब्रेशन' देखा है? ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। हाल ही में एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक विशालकाय कोबरा सांप को टेबल पर बैठाकर उसका जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टेबल के ऊपर पर्पल और व्हाइट कलर का खूबसूरत बर्थडे केक रखा हुआ है। ठीक उसी टेबल पर एक बड़ा और जहरीला कोबरा सांप फन फैलाकर बैठा है। उसके आसपास खड़े आधा दर्जन से अधिक युवा बड़े ही उत्साह से तालियां बजा रहे हैं और जोर-जोर से "हैप्पी बर्थडे टू यू, हैप्पी बर्थडे टू यू नाग गोगा जी..." गाना गा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जहरीला सांप एकदम शांत होकर फन उठाए बैठा है और सामने खड़े लोग बिल्कुल बेखौफ होकर हंसते-मुस्कुराते हुए जश्न मना रहे हैं। गाने के बाद, एक युवक स्नेक कैचर हुक के जरिए केक का एक छोटा सा टुकड़ा उठाता है और उसे कोबरा के फन के पास ले जाकर लगाने की कोशिश करता है। वीडियो में ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है— "भाई का बर्थडे है!"। देखें वीडियो...

    सांप का बर्थ डे

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो वाकई नेक्स्ट लेवल का बर्थडे है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'jeev_daya_foundation_samiti_' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि नागराज भी सोच रहे होंगे कि भाई किस गोला पर आ गया मैं, यहां तो मुझे भी नहीं बख्शा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर नागराज को गुस्सा आ जाता और 'रिटर्न गिफ्ट' में डस लेते, तो सारा बर्थडे सेलिब्रेशन धरा का धरा रह जाता। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article