सोशल मीडिया पर अक्सर आप जानवरों के कई तरह के वीडियो वायरल होते हुए देखते होंगे। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता किस तरह से रस्क (एक प्रकार से खाने वाली बिस्किट) को एक-एक कर ठिकाने लगा रहा है, मतलब गड्डे में छिपाता हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो को देखने के बाद लोगों की नहीं रुक रही हंसी
इस वायरल वीडियो के बारे में थोड़ा विस्तार से बताएं तो आप देखेंगे कि कैसे यह डॉग एक-एक कर तीन बार बिस्किट उठाता है और तीनों को सड़क के उस तरफ रखे घर बनाने में इस्तेमाल होने वाले रेते में छिपाता है। तीन बिस्किट को कुत्ता में मुंह में दबाकर तीन बार में ले जाता है और सबको फिर तीन अलग-अलग जगह पर गड्ढा करके छिपाता है।
इस वायरल वीडियो में आप एक चीज और देखेंगे जब डॉग एक घर के पास बने सीढ़ियों के पास से बिस्किट लेकर जा रहा होता है तो वह उसे छिपाने से पहले दाएं-बाएं देखता कि कहीं कोई दूसरा कुत्ता तो उसे बिस्किट छिपाते हुए तो नहीं देख रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कुत्ते के तेज दिमाग की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं पर कुछ लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर prafull.yadav.1042 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिनमें से पहले ने लिखा: "अभी उसका पेट भरा होगा इसलिए छुपा के रख रही है", दूसरे ने लिखा: "इनवेस्टमेंट भी अलग-अलग जगह किया है", तीसरे ने लिखा: "मेरा डॉग ही शनिवार को उपवास रखता है खाना नहीं खाता, रोटी लेकर जाके ऐसे ही रेत में दबा देता है", चौथे ने लिखा: "अब कल ये वहां पूरा बिखेर देगा उसको ढूंढने के चक्कर में पूरे मोरंग की वाट लगा देगा और जिसका मोरंग है वो परेशान होगा"
