वायरल न्यूज़

Chuhe Ka Dance Video: इंसानों का नागिन डांस तो बहुत देख लिया, अब चूहे का हाहाकारी डांस देखें

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 29, 2022, 07:17 PM IST

Chuhe Ka Nagin Dance Video: सोशल मीडिया पर एक चूहे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजे लेते हुए नागिन डांस कर रहा है। इस डांस वीडियो को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए।

Image

चूहे का धांसू डांस, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चूहे का हाहाकारी डांस
  • नागिन डांस से चूहे ने बनाया माहौल
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Chuhe Ka Viral Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ मामले इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोग अपनी आंखों से यकीन नहीं कर पाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें एक चूहा जबरदस्त अंदाज में हाहाकारी डांस (Dance Video) करते हुए नजर आ रहा है। चूहे का डांस देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

भारत में नागिन डांस (Nagin Dance Video) को लेकर काफी क्रेज है। किसी भी पार्टी, फंक्शन में आपको लोग नागिन डांस करते हुए नजर आ जाएंगे। लेकिन, इस वीडियो (Viral Video) में कोई इंसान नहीं बल्कि एक चूहा नागिन डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। सुनकर जरूर आप चौंक गए होंगे। लेकिन, वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में नागिन धुन बज रहा है और चूहा लेट-लेटकर डांस कर रहा है। जिस अंदाज में चूहा हाहाकारी डांस कर रहा है, उसने यूजर्स को हैरान कर दिया है। देखें वीडियो...

चूहे ने मचाया गदर

चूहे का डांस यकीनन आपका भी दिल जीत रहा है और बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। आलम ये है कि यह मजेदार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sunaina_kushwaha_nehru_nagar28' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 60 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि चूहे ने मौज करा दी। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा डांस पहले कभी नहीं देखा। तो आपको चूहे का डांस का कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article