वायरल न्यूज़

जमाने में नहीं देखा होगा ऐसा चोर, चुराई ऐसी चीज देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 25, 2025, 12:18 PM IST

Chor Ka Video: रात के अंधेरे में एक घर में चोरी करने पहुंचे चोर का ये वीडियो अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। देखकर लगता है कि चोर मौके का फायदा उठाकर कोई कीमती चीज पर हाथ साफ करने पहुंचा है। मगर थोड़ी देर बाद चोर जो कुछ चुराकर निकलता है, देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

चोरी करने घर में पहुंचे चोर का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Insta/whyhyderabad)

Chor Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो एक चोर से जुड़ा है जो अपनी जान जोखिम में डालकर एक घर में चोरी करने पहुंचा है। देखकर लगता है कि चोर मौके का फायदा उठाकर कोई कीमती चीज पर हाथ साफ करने पहुंचा है। मगर थोड़ी देर बाद चोर जो कुछ चुराकर निकलता है, देखकर लगेगा कि जमाने में ऐसा चोर नहीं देखा। रात के अंधेरे में एक घर में चोरी करने पहुंचे चोर का ये वीडियो अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है।

गोली की रफ्तार से घर में घुसा चोर

इंस्टाग्राम पर whyhyderabad के हैंडल से शेयर हुए वीडियो में देखेंगे अंधेरी रात है। गेट पर ही सीसीटीवी कैमरा लगा है जिसमें सबकुछ रिकॉर्ड हो रहा है। फ्रेम में देखेंगे एकाएक दरवाजे पर चोर की एंट्री होती है। चोर बड़ी तेजी से गेट के ऊपर चढ़ता है और कांटेदार तार के ऊपर से घर में छलांग लगा दी। इस दौरान चोर खुद की जान की परवाह नहीं करता । बैकग्राउंड से पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज आती है। मगर चोर को इससे फर्क नहीं पड़ता है। चोर की गोली की रफ्तार से अपने काम को अंजाम देने घर में पहुंच गया।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

साइकिल चुराकर लाया चोर

मगर देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा कि चोर साइकिल के साथ वापस आता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। आखिर में देखेंगे कि चोर कंधे पर साइकिल उठाकर भाग निकला। मालूम हो कि साइकिल चोरी करते हुए चोर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। नेटिजन्स इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article