Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बार्सिलोना की सैर कर रहे एक चीनी फोटोग्राफर ने अपनी बहादुरी से सभी को हैरान कर दिया। यह घटना तब हुई जब एक विदेशी चोर ने उसका कीमती कैमरा चुराने की कोशिश की। लेकिन चोर को यह अंदाजा नहीं था कि वह जिससे उलझ रहा है, वह न सिर्फ एक फोटोग्राफर है, बल्कि मार्शल आर्ट्स का माहिर भी है। इस चीनी नागरिक ने चोर को ऐसा सबक सिखाया कि वह पहले ही दांव में जमीन पर फैल गया।
मार्शल आर्ट्स से दिखाया कमाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चीनी फोटोग्राफर ने चोर को पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया और एक खास मार्शल आर्ट्स तकनीक (रियर नेकेड चोक) का इस्तेमाल करते हुए उसे काबू में कर लिया। यह तकनीक गले को दबाकर सांस या खून का प्रवाह रोक देती है, जिससे सामने वाला जल्दी हार मान लेता है। चीनी नागरिक ने इस तकनीक का इस्तेमाल इतने नियंत्रित तरीके से किया कि चोर को चोट तो नहीं लगी, लेकिन वह पूरी तरह बेबस हो गया।
एक्स पर देखें वीडियो
नेटिजन्स कर रहे तारीफ
यह फोटोग्राफर, जिसका नाम डैमिंग बताया जा रहा है, बार्सिलोना में लोगों की तस्वीरें खींचने का काम करता है। उसने चोर को तब तक अपनी पकड़ में रखा जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच गई। वीडियो में डैमिंग को चोर से स्पेनिश में 'शांत हो जा' कहते हुए भी सुना गया, जो इस घटना को और रोचक बनाता है। सोशल मीडिया पर लोग डैमिंग की तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि उसने न सिर्फ अपनी रक्षा की, बल्कि चोर को भी सबक सिखाया। वायरल वीडियो एक्स पर @orikron नाम के हैंडल से भी शेयर हुआ है।
