वायरल न्यूज़

Viral Video: कचरा उठाओ, इनाम पाओ! देश की इस फेमस बीच पर शुरू हुई अनोखी पहल, देखें VIDEO

Marina Beach Chennai: चेन्नई के मरीना बीच पर शुरू हुई एक अनोखी पहल लोगों को सफाई के लिए प्रेरित कर रही है। यहां प्लास्टिक कचरा जमा करने पर इनाम दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Image

प्लास्टिक जमा करो और पाओ रिवॉर्ड (Photo: X/@IndianTechGuide)

Plastic Recycling: तमिलनाडू के चेन्नई स्थित Marina Beach अब सिर्फ घूमने और समुद्र देखने की जगह नहीं रहा, बल्कि यह स्वच्छता और पर्यावरण बचाने की एक शानदार मिसाल बन गया है। यहां एक खास पहल शुरू की गई है, जिसका मकसद लोगों को सफाई के लिए जागरूक करना और प्लास्टिक कचरे को कम करना है। इस पहल के तहत बीच पर कुछ खास मशीनें और कलेक्शन पॉइंट्स लगाए गए हैं। लोग यहां प्लास्टिक बोतलें या अन्य कचरा जमा कर सकते हैं।

लोग सफाई में ले रहे हैं बढ़-चढ़कर हिस्सा

इसके बदले उन्हें छोटे-छोटे इनाम, कूपन या कुछ सुविधाएं दी जाती हैं। इसके अलावा लोग बदले में पर्यावरण के अनुकूल बैग प्राप्त कर सकते हैं। यही वजह है कि लोग इस काम में दिलचस्पी ले रहे हैं और सफाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आम लोग खुद आगे आ रहे हैं। चाहे स्थानीय निवासी हों या घूमने आए पर्यटक, सभी लोग बीच को साफ रखने में मदद कर रहे हैं। कई लोग तो खुद कचरा उठाकर मशीनों में डालते हैं, जिससे आसपास का माहौल साफ-सुथरा बना रहता है। प्लास्टिक कचरा समुद्र और उसमें रहने वाले जीवों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।

प्लास्टिक मछलियों व अन्य जीवों के जीवन के लिए खतरा

यह पानी को गंदा करता है और मछलियों व अन्य जीवों के जीवन को खतरे में डालता है। ऐसे में यह पहल न सिर्फ सफाई को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा में भी अहम भूमिका निभाती है। इस तरह की कोशिशें यह दिखाती हैं कि अगर सही दिशा में कदम उठाए जाएं, तो लोग आसानी से जुड़ जाते हैं। चेन्नई का मरीना बीच अब एक ऐसी जगह बन गया है, जहां लोग सिर्फ घूमने ही नहीं आते, बल्कि पर्यावरण को बचाने में भी अपना योगदान देते हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @IndianTechGuide नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक करीब 7 लोख लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने इसे शेयर भी किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article