वायरल न्यूज़

Video: जयपुर में विदेशी लड़की के साथ हुई जबरदस्ती, सेल्फी लेने के बहाने लोगों ने की बदसलूकी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ युवा एक विदेशी युवती के साथ जबरन सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग काफी भड़के हुए लग रहे हैं और कमेंट कर उन युवाओं की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

Image

विदेशी युवती से बदतमीजी करते लड़के (X/@dom_lucre)

भारत की संस्कृति और इसकी विरासत को देखने के लिए हर साल लाखों विदेशी पर्यटक आते हैं। अतिथी देवो भव: के विचार के साथ भारत उनका बहुत अच्छे से स्वागत भी करता है और पर्यटकों की यात्रा को बेहद ही सुखद और यादगार बनाने का अथक प्रयास करता है। मगर इस पूरी कोशिश पर तब पानी फिर जाता है, जब कोई अपनी गंदी नियत और हरकतों की वजह से हमारे देश की छवि को दागदार बना देता है।

विदेशी युवती के साथ हुई बदसलूकी

कुछ ऐसा ही हुआ जयपुर में, जहां कुछ लोगों ने एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ जबरन सेल्फी लेने के लिए उसके साथ बदसलूकी की। लोगों के इस गंदी करतूत का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों में आक्रोश है और सोशल मीडिया यूजर्स उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने हमारे देव अतिथी के साथ ऐसी बदतमीजी की।

विदेशी युवती के साथ जबरन सेल्फी लेते दिखे लड़के

वीडियो जयपुर के जल महल के पास का बताया जा रहा है। जहां कुछ युवक जल महल के पास एक विदेशी महिला पर्यटक को घेरकर उसके साथ जबरन सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग जबरदस्ती सेल्फी लेने की आड़ में उसके साथ बदतमीजी कर रहे हैं। आप देक सकते हैं कि विदेशी महिला सड़क किनारे खड़ी है और तभी कुछ लड़के उसके पास आते हैं। शुरुआत में वे उससे सेल्फी लेने की बात करते हैं और उसकी तारीफ करने लगते हैं। लेकिन धीरे-धीरे वे उसे जबरन पकड़कर सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखते हैं। इस दौरान वे उस महिला पर्यटक को गंदी नियत से टच भी करते हैं। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि महिला पर्यटक उन लोगों की इस हरकत से परेशान नजर आ रही है।

वीडियो देख भड़के लोग

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने उन युवकों की इस बदतमीजी की कड़ी आलोचना की। कई यूजर्स ने इसे बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि यह भारत की “अतिथि देवो भव” की परंपरा के खिलाफ है। वहीं, कुछ लोगों ने जयपुर पुलिस को टैग करते हुए उन युवकों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @dom_lucre नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article