वायरल न्यूज़

Optical Illusion: बड़े-बड़े सूरमा फोटो में गिलहरी को ढूंढने में खा गए मात, आप भी ताकत लगा लीजिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 12:11 PM IST

Optical Illusion Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को गिलहरी ढूंढने का चैलेंज दिया गया। ज्यादातर लोग गिलहरी को नहीं ढूंढ पा रहे हैं।

Image

तेज-तर्रार लोग भी खा रहे हैं मात

KEY HIGHLIGHTS
  • एक और ऑप्टकिल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • इस बार लोगों को गिलहरी ढूंढने का चैलेंज दिया गया
  • बड़े-बड़े दिग्गज गिलहरी को नहीं ढूंढ पा रहे

Optical Illusion Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह की तस्वीरें वायरल (Viral Photo) होती रहती हैं। इनमें ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Viral Photo) वाली तस्वीरें भी शामिल होती हैं। जिसमें लोगों को अलग-अलग तरीके का चैलेंज दिया जाता है। ज्यादातर लोग उसे सॉल्व करने में असफल हो जाते हैं। हालांकि, एक-दो प्रतिशत आसानी से पजल को सॉल्व कर देते हैं, जिनकी गिनती जीनियस लोगों में होती है। ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी ही तस्वीर इन दिनों लोगों के बीच वायरल हो रही है, जिसमें लोगों से गिलहरी को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन, बड़े-बड़े सूरमा गिलहरी को ढूंढने में मात खा गए है। तो आप भी इस तस्वीर में गिलहरी को ढूंढने की कोशिश करें...

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों के जरिए लोगों को कई तरह से टेस्ट किया जाता है। लोगों का पर्सेप्शन, ऑब्जर्वेशन स्किल, देखने और सोचने की क्षमता का भी पता चलता है। क्योंकि, तस्वीर में जो चीजें आसानी से दिखाई देती है उसकी सच्चाई कुछ और ही होती है। इतना ही नहीं सच आसानी से नजर भी नहीं आता है। इस तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही है, जिस गिलहरी को ढूंढने के लिए कहा जा रहा है वो आसानी से नजर नहीं आने वाली है। हो सकता है आप में से कुछ लोगों को गिलहरी दिखाई दे दी गई होगी। जबकि, कुछ लोग अब भी खाक छान रहे होंगे। अगर अब भी गिलहरी नहीं दिखी तो हम आपकी मदद कर देते हैं।

दिमाग लगाएं...जवाब पाएं

दूसरी तस्वीर देखने के बाद आपका कन्फ्यू्जन जरूर दूर हो गया होगा। क्योंकि, गिलहरी आपके सामने है। अब इस चैलेंज को आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों के साथ शेयर करें और देखें कि कितने लोग गिलहरी को ढूंढन में कामयाब हो पाते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article