वायरल न्यूज़

Viral Video: लो भाई, गड्डी जल्दी गिना जाएगी! नोट गिन रहे लड़के की मदद करने पहुंचा बछड़ा, स्टाइल देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: कैश गिनते समय लोग अक्सर उंगली पर थूक लगाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में तो बछड़े ने ही यह जिम्मेदारी उठा ली। जैसे ही मालिक ने नोट गिनना शुरू किया, बछड़े ने अपनी जीभ निकालकर लार लगाना शुरू कर दिया ताकि गिनती आसान हो जाए।

Image

पैसा गिनने के लिए देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @mr_mayur_vlogs567)

Viral Video: आपने अक्सर बुजुर्गों या बैंक के पुराने अनुभवी लोगों को नोट गिनते वक्त उंगली पर बार-बार थूक लगाते देखा होगा। ताकि नोट आपस में चिपके नहीं और गिनती तेजी से हो सके। आज भी कई लोग इस जुगाड़ (Jugaad Video) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी किसी बेजुबान जानवर को नोट गिनने के लिए थूक लगाते देखा है? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही बेहद फनी और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस शॉर्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बाड़े के पास खड़ा होकर 500 के नोटों की गड्डी फटाफट गिन रहा है। वहीं, पास में बंधा भैंस का छोटा बछड़ा बेहद गौर से मालिक के हाथों और नोटों की ओर देख रहा होता है। जैसे ही लड़का नोट गिनने की रफ्तार बढ़ाता है, बछड़ा तुरंत अपनी जीभ बाहर निकालता है और हाथ पर लार लगाना शुरू कर देता है। मानो वह अपने मालिक से कह रहा हो-मालिक! आपके हाथ सूख गए हैं, लाओ थोड़ा लार हम लगा देते हैं ताकि नोट जल्दी गिने जाएं। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। देखें वीडियो...

    पैसा गिनने के लिए अनोखा देसी जुगाड़

    वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। आप भी सोच रहे होंगे तो नेक्स्ट लेवल का देसी जुगाड़ है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को mr_mayur_vlogs567 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस अनोखे वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पुरानी आदत इंसानों की थी, लेकिन सीख बछड़े ने ली है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि देसी ऑटोमेटिक स्पंज, बैंक वालों को इसे काम पर रख लेना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article