वायरल न्यूज़

हाय रे पाकिस्तान...दरिया बना रावलपिंडी , पानी में बहती दिखी गंदगी, सामने आया हैरान करने वाला VIDEO

Viral Video: पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में भीषण बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बन गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तेज बहाव के बीच सड़कें नदी जैसी दिख रही हैं और एक बड़ा डस्टबिन बहता नजर आ रहा है।

Image

रावलपिंडी का हाल बेहाल (तस्वीर साभार- @nwgenerationX)

Viral Video: मानसून का कहर अब पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan Flood) में भी तबाही मचा रहा है। रावलपिंडी शहर से सामने आई हालिया तस्वीरों और वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया है। शहर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद जल निकासी की ऐसी धज्जियां उड़ीं कि मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं और पूरा शहर किसी उफनती नदी जैसा नजर आने लगा। इस तबाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां के हालात कितने चिंताजनक हैं। इतना ही नहीं लोग इस नजारे पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों से ऊपर और कुछ जगहों पर कमर तक पानी बह रहा है। पानी का बहाव इतना तेज है कि सड़क के किनारे रखा एक भारी-भरकम डस्टबिन तिनके की तरह बहता चला गया। बाजार पूरी तरह से बंद दिखाई दे रहे हैं और दुकानों के बाहर बने सुरक्षा ग्रिल और शटर तक तेज बहाव वाला गंदा पानी हिलोरे मार रहा है। एक-दो लोग जो मजबूरी में छाता लेकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें भी बेहद संभलकर कदम बढ़ाना पड़ रहा है। रावलपिंडी के विभिन्न इलाकों जैसे राजा बाजार, मुर्री रोड और निचले रिहायशी क्षेत्रों में नालों का पानी सड़कों पर आ गया है। देखें वीडियो...

    रावलपिंडी का हाल बेहाल

    अब यह नजारा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को nwgenerationX नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आते ही इस पर लोग चटकारे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह कोई शहर की सड़क नहीं लग रही, बल्कि कोई पहाड़ी नदी बह रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि स्मार्ट सिटी का दावा करने वाले प्रशासन की पोल इस एक बहते हुए डस्टबिन ने खोल दी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article