वायरल न्यूज़

इंसान या स्प्रिंग...कपड़े की तरह निचोड़ दिया पूरा शरीर, वायरल वीडियो देख दिमाग चकरा जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक युवक का हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अपने शरीर को इतनी आसानी से अलग-अलग कोणों में मरोड़ता है मानो उसके शरीर में हड्डियां ही न हों। इस नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए।

Image

रबड़ की तरह शरीर को मोड़ लेता है शख्स (तस्वीर साभार- @jaures_kombila)

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो (Shocking Video) सामने आते रहते हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी अविश्वसनीय शारीरिक लचीलेपन से सभी के होश उड़ा रहा है। जिस अंदाज में शख्स अपनी बॉडी को मोड़ रहा है, उसने हर किसी को चौंका दिया। जबकि, कईयों को इस नजारे पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक जमीन पर बैठकर अपने पैरों और हाथों को इस तरह लॉक करता है, मानो वह कोई इंसानी पजल सुलझा रहा हो। इसके बाद वह जिस तरह से पीछे झुककर अपने कंधों और रीढ़ की हड्डी को मोड़ता है, उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। हद तो तब हो जाती है जब वह झुके हुए शरीर के साथ ही अपना मुंह बिल्कुल उल्टा घुमाकर कैमरे की तरफ देखता है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...

    शरीर है या रबड़

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि क्या सच में ऐसा किसी का शरीर हो सकता है या फिर ऐसा अनोखा कारनामा कर सकता है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को jaures_kombila नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस अद्भुत करतब को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि भगवान इसकी हड्डियां डालना भूल गए क्या?, तो कुछ इसे "इंसानी रबर" का नाम दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article