सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना कुछ न कुछ नया धमाका होते रहता है, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखकर आपकी हंसी ना छूट जाए तो फिर कहिएगा। जरा सोचिए व्यस्त सड़क, ट्रैफिक का शोर, और बीच में एक 'हीरो' टाइप आदमी जो आवारा बैल के साथ 'मस्ती' करने निकला है, लेकिन भाई की ये मस्ती बैल को बिल्कुल भी पसंद नही आई और उसने फिर ऐसा तांडव मचाया कि देखने वालों को WWE का मैच याद आ गया।
रील में नहीं बल्कि रियल लाइफ में हुआ ऐसा
वीडियो को देख ऐसा लगता है जैसे किसी बॉलीवुड फिल्म का कोई स्टंट सीन चल रहा हो, लेकिन भाई साहब, ये रील नहीं बल्कि रियल लाइफ में ऐसा हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ियां दौड़ रही हैं, लोग अपने काम में व्यस्त हैं, लेकिन हमारे हीरो हीरा लाल उस बैल के पास जाकर उसे छेड़ने लगते हैं। लेकिन बैल तो बैल ठहरा, उसका मूड ऑफ था। वह अचानक गुस्से में लाल हो गया और सीधा हमारे हीरो हीरा लाल पर हमला बोल दिया।
वीडियो देख लोटपोट हुए लोग
बैल ने पहले तो उस शख्स को अपने सींग से उठाया, फिर हवा में उछाला जैसे कोई रबर की गेंद हो। फिर पटक-पटक कर मारना शुरू कर दिया। एक, दो, तीन... अरे, इतना मारा कि लोग गिनती भूल गए। बैल के इस गुस्से को देख सड़क पर खड़े लोग पहले तो स्टैच्यू बन गए। उनका मुंह ज्यों का त्यों खुला का खुला ही रह गया। इस मजेदार वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @BilalShabbu नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
