वायरल न्यूज़

जंगल में जन्मा बच्चा, तभी शिकारियों ने बोला हमला, फिर देखें कैसे मां ने दांव पर लगा दी अपनी जान

सोशल मीडिया पर इस समय एक दिल दहला देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक भैंस मां प्रसव के तुरंत बाद अपने नवजात बछड़े को चाट रही होती है। इसी बीच तभी शेर और शेरनियों का एक झुंड उस पर हमला बोल देता है। संघर्ष के बीच एक शेरनी अचानक बछड़े पर झपटती है। फिर देखें आगे क्या होता है।

Image

जंगल में जन्मा बच्चा, तभी शिकारियों ने बोला बछड़े पर हमला (फोटो: X/ @singh_kikki)

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से संबंधित कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक भैंस मां प्रसव के तुरंत बाद अपने नवजात बछड़े को चाटती है, लेकिन आराम का एक पल भी उसे नसीब नहीं होता। । मां की आंखों में डर जरूर है लेकिन शेर और शेरनियों के झुंड से अपने बच्चे को बचाने का संकल्प भी है। वह अपने बछड़े को बचाने के लिए शेर और शेरनियों के झुंड पर हमला बोल देती है। छोटे-छोटे शावक घास में छिपे देखते हैं, जैसे कोई सबक सीख रहे हों। बछड़े की मां इन शिकारियों से लड़ ही रही होती है।

तभी एक शेरनी बछड़े पर झपट्टा मारती है, और मां की चीखें वीरान मैदान में कहीं खो सी जाती है। जंगल का यह नजारा हमें सोचने पर मजबूर करता है कि अपने बच्चों के लिए मां का त्याग इंसान और जानवर में एक समान ही है। चाहे जंगल हो या शहर, मातृत्व का दर्द सार्वभौमिक है। भैंस मां भले ही अपने बछड़े को बचा ना पाई हो, लेकिन उसकी लड़ाई हमें प्रेरणा देती है। यदि आप वन्यजीव प्रेमी हैं, तो यह वीडियो जरूर देखें, जिसे देखने के बाद आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा।

इंटरनेट यूजर्स की आई ये प्रतिक्रिया

2 मिनट 8 सेकंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @singh_kikki नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'जंगल का नजारा बहुत खतरनाक होता है। प्रसव के बाद तुरंत मां को आराम करने का मौका तक नहीं मिलता और शिकारी नवजात पर झपटने लगता है। चाहे इंसान हो या पशु मां, मां होती है।'

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "कितना हृदयविदारक दृश्य है उस नवजात को क्या समझ आया होगा, उसकी feeling कितनी भयावह होंगी. ऊपर से मां बेचारी ना बच्चे को बचा पाई ना ही खुद को", दूसरे ने लिखा: "मां तो मां होती है। वो अपने बच्चे की रक्षा के लिए यमराज से भी भिड़ जाए।" वहीं पर तीसरे ने लिखा: "बेचारी अकेली मां और वे इतने सारे। बच्चे को बचाते हुए खुद को भी नहीं बचा पाई।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article