वायरल न्यूज़

दूल्हे का हाथ थामे खड़ी थी दुल्हन, तभी DJ वाले भईया ने किया कुछ ऐसा, जोर-जोर स रोने लगी दुल्हन, Video Viral

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हे का हाथ थामे दुल्हन खड़ी थी। तभी डीजे वाले ने एक ऐसा गाना बजा दिया। जिसके बाद वह खुद पर से नियंत्रण खो देती है और जोर-जोर से रोने लग जाती है।

Image

दूल्हे का हाथ थामे खड़ी थी दुल्हन। (X/@syadvada169665)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि दूल्हे के साथ हाथ में हाथ थामे खड़ी दुल्हन दिख रही है। तभी डीजे वाला एक ऐसा गाना बजा देता है। जिसके बाद दुल्हन खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाती है और वह दूल्हे के गले लग जोर-जोर से रोने लगती है। वहां पर खड़े सभी लोग यह सीन देखने लग जाते हैं।

दरअसल 2002 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की रिलीज फिल्म "हां मैंने भी प्यार किया है" का गाना 'मुबारक-मुबारक' बजाया जाता है। इस वीडियो को @syadvada169665 नामक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके पोस्ट में लिखा है: "दूल्हे का हाथ थामे खड़ी थी दुल्हन, तभी डीजे वाले भईया ने कर दिया कुछ ऐसा कांड, जिसके बाद दुलहन फफक-फफक कर रो पड़ी।" इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं पर सैकड़ों लोगों ने इसे शेयर और कमेंट किया है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिनमें से एक लिखा: "स्क्रीन पर कुछ और चल जाता तो, फिर वो सरेआम हो सकता है क्या।" दूसरे ने लिखा: "ईश्वर इस जोड़ी को हमेशा खुश रखे।" वहीं पर तीसरे ने लिखा: "डीजे वाले ने अपना दर्द बयां कर दिया, और मुझे लग रहा है दुल्हन को भी अपना इतिहास याद आ गया।" चौथे ने लिखा: "दूल्हा सोच रहा है कि पहले नहीं बज सकता था ये गाना चलो जब बजा तब ठीक।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article