Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सांड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक नीला कलर का ड्रम है। जो सांड के मुंह से लेकर गले तक में फंस गया। सांड खुद को उस ड्रम से अलग करने की कई कोशिशें करता है, पर वह कामयाब नहीं हो पाता। वह ड्रम को कभी सड़क पर तो कभी उसे दीवार पर मारता है। पर उसे कामयाबी फिर भी नहीं मिलती। जिसके बाद लोग उसकी मदद को आगे दौड़ते हैं।
ड्रम को सांड से अलग करने के लिए हथौड़े की भी ली गई मदद
जब लोगों को भी सफलता नहीं मिलती तो उनमें से कोई एक हथौड़े की मदद से उस ड्रम को सांड से अलग करने कोशिश करते हैं, पर इस बार भी निराशा हाथ लगती है। यह वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है। जो कि किसी मार्केट का है। इस वीडियो को @syadvada169665 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब सैकड़ों लोगों ने देखा है, कईयों ने कमेंट और शेयर किया है।
लोगों ने किए तरह-तरह के कमेंट
इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'नीले ड्रम की वजह से सांड समाज में भी डर का माहौल है।' सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। पहले ने लिखा: "फीमेल को बदनाम नहीं करना चाहिए अगर घर वाली ने आपकी पोस्ट देख ली तो?" दूसरे ने लिखा: "यह वाला ड्रम कांड भी देश में अब चर्चा का विषय बनेगा, पुरुष तो पुरुष सांड भी अब सुरक्षित नहीं है। ड्रम की दहशत सांड तक भी आ पहुंची है।" वहीं पर तीसरे ने लिखा: "ऐसा कुछ नहीं है नीले ड्रम वाले कांड ज्यादा हो रहे हैं इसलिए सांड ने फैसला लिया है की नीले ड्रम को ही खत्म कर दूंगा मैं।"
