वायरल न्यूज़

शादी में दुल्हन की सहेली ने कर दिया खेल, खुद ही पहना दी दूल्हे को वरमाला

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 12, 2024, 11:05 AM IST

Bride Groom Video: दूल्हे के गले में वरमाला डालने वाला सहेली का ये वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का इससे मजेदार वीडियो नहीं देखा होगा। (Photo-Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सहेली ने पहला दी वरमाला
  • इधर देखती रही दुल्हन
  • नजारा हिलाकर रख देगा

Bride Groom Video: शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो हर रोज इंटरनेट पर अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और नेटिजन्स को खूब पसंद आते हैं। ऐसे वीडियो लंबे समय तक ट्रेंड में बने रहते हैं। अभी विवाह से जुड़ा एक ऐसा ही मजेदार नजारा हर तरफ छाया हुआ है। इसमें दुल्हन की सहेली ने ऐसा खेल किया कि बेचारी की हालत पतली हो गई। उसकी समझ नहीं आया कि आखिर सहेली ने क्या कर दिया। दूल्हे के साथ खेल करने वाला सहेली का ये वीडियो जमकर व्यूज बटोर रहा है। वीडियो अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है और नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सहेली ने पहनाई दूल्हे को वरमाला

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि वरमाला की रस्म निभाई जा रही है। दूल्हा स्टेज पर खड़ा है और दुल्हन भी उसके सामने ही खड़ी है। दोनों के हाथ में वरमाला है। दुल्हन के पीछे उसकी सहेली भी खड़ी है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ हुआ दुल्हन ने शायद ही कल्पना की होगी। दरअसल दुल्हन जैसे ही वरमाला दूल्हे के गले में डालने के लिए आगे बढ़ती है, दूल्हे पीछे हटने लगा। उसने अपनी गर्दन ऊंची कर ली ताकि दुल्हन का हाथ ना पहुंच सके। दुल्हन बेचारी चुपचाप खड़ी रहती है कि तभी पीछे खड़ी सहेली वरमाला हाथ में ली और दूल्हे के गले में डाल दी।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दूल्हे के गले में वरमाला डालने के बाद खुद सहेली कुटिल मुस्कान देती है। मानो उसे समझ आ गया कि उसने गलती की है। इधर दूल्हा अब चुपचाप खड़ा है। लगता है कि उसकी समझ नहीं आता कि क्या करना चाहिए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बारे देखेंगे और खूब हंसी भी आएगी। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर Bridal lehenga नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article