वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: जयमाला के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने लगाए ऐसे नारे, सुनते ही दुल्हन ने जो किया...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 25, 2023, 10:48 AM IST

Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के दोस्तों ने ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर दुल्हन भड़क गई। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

दूल्हे के दोस्तों ने बनाया जबरदस्त माहौल, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है दूल्हा-दुल्हन का वीडियो
  • दूल्हे के दोस्तों ने जमकर लगाए नारे
  • वरमाला के दौरान भड़की दुल्हन

Dulha Dulhan Ka Video: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया एक से एक मजेदार वीडियो (Bride Groom Video) से गुलजार है। इनमें कुछ वीडियो (Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी (Funny Video) रोक पाए। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और मजेदार वीडियो (Wedding Video) सामने आया है, जिसमें दूल्हे ने दोस्तों ने ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर दुल्हन गुस्से से लाल हो गई। आलम ये है कि शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज कल हर शादी में आपको कुछ ना कुछ खास और अलग देखने को मिल जाएगा। कुछ शादियों में तो ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिसके बारे में लोग कल्पना भी नहीं सकते। अब इस वायरल वीडियो में ही देख लीजिए, किस तरह दूल्हे के दोस्त माहौल बना रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दूल्हे ने लड़की के गले में जैसे ही वरमाला डाला उसके दोस्त देशभक्ति के नारे लगाने लगे। जिस तरह दूल्हे के दोस्त नारे लगा रहे थे उसे देखकर दुल्हन गुस्से से लाल हो गई। दुल्हन का एक्सप्रेशन देखकर साफ पता चलता है कि वो खुश नहीं है। लेकिन, दूल्हे के दोस्त मानने के लिए बिल्कुल ही तैयार नहीं थे।

दूल्हे के दोस्तों ने माहौल बना दिया

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। क्योंकि, शादी में इस तरह का नारा कौन लगाता है भाई? अब यह मजेदार मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'zindagi.ek.safar.h' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि दो लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'जो चिल्ला रहा है वो बीवी से पीड़ित इंसान लग रहा है'। एक ने लिखा, 'लगता है ये सस्ते नशे का असर है'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article