वायरल न्यूज़

दुल्हन की बहन ने कहा तो उछलकर नाचने लगा दूल्हा, वायरल वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 23, 2025, 07:47 AM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो में देखेंगे दूल्हा दोस्तों के कहने पर डांस नहीं करता है। मगर जैसे ही दुल्हन की बहन ने इशारा दिया बंदा स्टेज पर ही कूदकर डांस करने लगता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन के डांस का वीडियो आपको खूब हंसाने वाला है। (Photo/Instagram)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोका पाएगा। वीडियो दरअसल विवाह से जुड़ा है। इसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आते हैं। करीबी दोस्त और मेहमान दोनों को विवाह की शुभकामनाएं देने स्टेज पर पहुंचते हैं।

दुल्हन की बहन का कहा मानने लगा दूल्हा

मगर इसी बीच बैकग्राउंड में म्यूजिक बजने लगा। म्यूजिक बजा तो दुल्हन खुशी-खुशी डांस करती हुई नजर आती है। इधर दूल्हा डांस करता इससे पहले ही उसके दोस्त स्टेज पर आ धमके। फ्रेम में देखेंगे दोस्त दूल्हे को साफ कहते हैं कि उसे डांस बिल्कुल भी नहीं करना है। दूल्हा भी दोस्त की हां में हां मिलाता है। स्टेज पर एक अन्य शख्स भी दूल्हे से यही बात कहता है।

मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। आगे देखेंगे दुल्हन की बहन ने जैसे ही दूल्हे को डांस का इशारा दिया उसने तुरंत नाचना शुरू कर दिया। दूल्हा स्टेज पर ऐसे उछलकर नाचता है मानो साली की बात बिल्कुल नहीं काटने वाला है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो स्टेज दुल्हन के साथ डांस करते हुए दूल्हे का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो एक्स पर studentgyaan नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article