वायरल न्यूज़

दूल्हा-दुल्हन को मिला ऐसा गिफ्ट, अपने लिए जिंदगी में नहीं खरीद पाते दोनों

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jun 4, 2024, 08:08 AM IST

मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शादी में दूल्हा-दुल्हन को दोस्तों ने ऐसा गिफ्ट पकड़ दिया जिसे शायद ही दोनों कभी खरीद पाते। मगर गिफ्ट देखकर हंसी भी बहुत ज्यादा आती है।

Image

शादी में दूल्हा-दुल्हन को मिला अनोखा गिफ्ट। (Photo/Instagram)

सोशल मीडिया में वायरल तमात चीजों में विवाह से जुड़ा कंटेंट सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इससे जुड़े ढेरों वीडियो भी हर रोज शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो नेटिजन्स को इतने पसंद आते हैं कि कुछ ही देर में ढेरों व्यूज बटोर लेते हैं। अभी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ी ही है, मगर इसमें जो कुछ नजर आया देखते ही हंसी छूट जाएगी। दरअसल दोस्तों ने दोनों को ऐसा गिफ्ट दिया जिसे वो शायद ही खुद के लिए कभी खरीद पाते। हालांकि जब दोनों गिफ्ट देखते हैं तो खुश भी बहुत आते हैं।

दूल्हा-दुल्हन को मिला सबसे अलग गिफ्ट

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर बैठे हैं। दोनों बहुत खुश हैं कि तभी दोस्तों ने उन्हें एक बड़ा गिफ्ट पकड़ा दिया। गिफ्ट पाकर दोनों बहुत खुश होते हैं और वहीं उसे खोलना शुरू कर देते हैं। मगर थोड़ी ही देर में पता चल गया कि गिफ्ट बड़ा नहीं बल्कि बहुत छोटा है। दोनों एक के बाद एक गिफ्ट की पैकिंग खोलते हैं और आखिर में गिफ्ट भी नजर आ जाता है। देखकर हंसी नहीं रुकेगी कि दोस्तों ने कुछ और नहीं बल्कि दोनों को बच्चे की लॉलीपॉप गिफ्ट की थी।

नेटिजन्स को भी पंसद आया वीडियो

गिफ्ट में लॉलीपॉप देखकर दोनों वहीं इसे चूसने लगते हैं। देखकर साफ पता चलता है कि दोनों कभी शायद ही इसे अपने लिए खरीद पाते हैं। मालूम हो कि दूल्हा-दुल्हन को अनोखा गिफ्ट देने से जुड़ा ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आया है। वीडियो हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर thefeel_2 हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article