वायरल न्यूज़

दुल्हन के साथ बैठा था दूल्हा, तभी बुर्के में आई महिला ने सबके सामने गदर काट दिया, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और जमकर मजे भी ले रहे हैं।

bride groom video

दूल्हे के साथ खेल हो गया (तस्वीर साभार- @rieyaz07)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आपको रोजाना एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे को देखकर जमकर ठहाके (Funny Video) लगाते हैं। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भी चकमा खा जाएंगे और सोचेंगे ऐसा कैसे हो सकता है? शादी के इस वीडियो (Wedding Video) पर तो कई यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर सब चौंक जाते हैं। हालांकि, बाद में पता चलता है कि ये तो प्रैंक वीडियो है। लेकिन,कई बार नेचुरली ऐसा माहौल बन जाता है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं। वहीं, सामने काफी संख्या में मेहमान भी मौजूद हैं। तभी कोई बुर्के में स्टेज पर पहुंचता है और दूल्हे से लिपट जाता है। वो दूल्हे का बार-बार गले लगाता है और उसे जबरन पकड़ने की कोशिश भी करता है। वहीं, इस नजारे को देखकर दुल्हन भी हैरान रह जाती है। आखिर, क्या है माजरा आप खुद इस वीडियो में देख लें...

दूल्हे के साथ हो गया खेल

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन करता है? लेकिन, आपको यहां बता दें कि यह वीडियो मजाक के लिए बनाया गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'rieyaz07' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लगता है ये तो पुराना प्यार है। कुछ का कहना है शादी में रुकावट के लिए खेद है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article