वायरल न्यूज़

सड़क पर स्टंटबाजी दिखा रहे थे लड़के, आगे वही हुआ जिसका लोगों को था बेसब्री से इंतजार

तमाम सड़क हादसों के बाद भी लोग कोई सबक नहीं ले रहे हैं। आए दिन लोगों को सड़क पर स्टंटबाजी का पैंतरा दिखाते हुए देखा जा सकता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सामने आया है। जिसमें स्टंट करना कुछ लड़कों को बहुत भारी पड़ गया।

स्टंट के चक्कर में पड़ गए लेने के देने

स्टंट के चक्कर में पड़ गए लेने के देने (X/@Bihar_se_hai)

आजकल कुछ लड़कों के हाथ में जैसे ही स्टाइलिश बाइक आती है, पता नहीं क्यों उन पर स्टंटबाजी का भूत सवार हो जाता है। कुछ ऐसे ही लड़कों का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के बाइक से स्टंटबाजी करते नजर आए, लेकिन आगे जो भी उनके साथ हुआ वह देख इंटरनेट की जनता को बड़ी तसल्ली हुई। लोग वीडियो को देखने के बाद ये कह रहे हैं कि जो वे डिजर्व करते थे उन्हें आखिरकार मिल ही गया।

डिवाइडर से जा टकराई बाइक

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक पर 3 लड़के सवार हैं। डा्रइव कर रहा लड़का स्टंट दिखाने के लिए बाइक का अगला पहिया हवा में उठा देता है। जैसे ही बाइक पीछे वाली पहिए पर आती है, उसका संतुलन पूरी तरह से बिगड़ जाता है और बाइक लड़के के कंट्रोल से बाहर हो जाती है। अगले ही कुछ सेकंड में बाइक सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराती है। तीनों लड़के बाइक से गिर पड़ते हैं और वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है।

वीडियो पर कमेंट कर लोगों ने ली चुटकी

स्टंटबाजी के इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Bihar_se_hai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर इन लड़कों का खूब मजाक भी उड़ाया है। की लोगों का कहना है कि इन लोगों के साथ जो हुआ, वह देख दिल को तसल्ली मिली। कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए लिखा, "क्यों, आ गया स्वाद?" जबकि कुछ लोगों का कहना था कि ऐसे लोग यहीं डिजर्व करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article