वायरल न्यूज़

Optical Illusion: पाकिस्तान की भीड़ में कहां खड़ा है हिंदुस्तान, सच्चे देशभक्त ही ढूंढ पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 16, 2025, 06:55 AM IST

Brain Test Puzzle: आंखों के साथ दिमाग का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर के साथ फिर हाजिर हुए हैं। तस्वीर में हर जगह पाकिस्तान लिखा नजर आएगा, मगर इसमें एक जगह हिंदुस्तान भी कहीं है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNN)

Brain Test Puzzle: दिमाग और आंखों को परखने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरों को हम आसानी से हल कर लेते हैं। मगर कई बार दिमाग घूम जाता है मगर सवाल का जवाब ढूंढना बेहद ज्यादा मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ब्रेन टीजर वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में हर तरफ पाकिस्तान शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आएगा।

पाकिस्तान में कहां है हिंदुस्तान

मगर जानते हैं पाकिस्तान की भीड़ में एक जगह कहीं हिंदुस्तान भी आराम से बैठा है। मगर मजाल है कोई आज पाकिस्तान की भीड़ में बैठे हिंदुस्तान को ढूंढकर दिखा सके। अगर आप खुद को सच्चा देशभक्त मानते हैं तो जरूर सवाल का जवाब खोज लेंगे। हालांकि इससे पहले चैलेंज को पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में सवाल का जवाब तलाश कर लिया तभी आपको विजेता माना जाएगा।

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल नहीं होना है। आपको ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर का हल भी यहीं मिलेगा।

गोल घेरे देखें जवाब

brain Test

गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article