वायरल न्यूज़

Brain Teaser: मैथ के इस इक्वेशन को सही कर दिखाया को कहलाएंगे गब्बर, 99 परसेंट लोग हुए फेल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 9, 2023, 06:12 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ब्रेन टीजर की इस तस्वीर में आपको एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सही कर दिखाने का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में अगर आपने इसे सही कर दिखाया तो आप कहलाएंगे गब्बर।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की मजेदार तस्वीर वायरल
  • दिए गए इक्वेशन को करना है सही
  • सॉल्व करने वाला कहलाएगा 'गब्बर'

Brain Teaser Puzzle Online: आईक्यू लेवल टेस्ट करने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं, ऐसे में अगर हम आपसे ये कहें कि इसे टेस्ट करने के लिए आपको सिर्फ एक छोटा सा काम करना है और थोड़ा सा दिमाग खर्च करना है, जिससे इंसान दिमाग भी काफी तेजी से बढ़ता है। दरअसल, ये एक तस्वीर है, जो ब्रेन टीजर (Brain Teaser) की है, जिसमें एक गलत इक्वेशन दी गई है। ऐसे में इस तस्वीर को सही कर दिखाना है। लेकिन ये ऐसी तस्वीर है, जिसे सॉल्व करने में आपके पसीने छूट जाएंगे। इस तस्वीर को 18 सेकंड में सॉल्व करने का चैलेंज दिया गया है।

Brain Teaser की तस्वीर वायरल...

जैसा कि आपको हमने बताया कि इस तस्वीर में एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सही करने का चैलेंज दिया गया है। तस्वीर में दिया गया ये इक्वेशन माचिश की तीलियों से बनाया गया है, जो देखने में आपको काफी कठिन लग रहा होगा, लेकिन ये इतना कठिन भी नहीं है, जितना आप इसे समझने की कोशिश कर रहे है। लेकिन हां, ये काफी ट्रिकी है, जिसे गणित पढ़ने वाला शख्स या बच्चा ही समझ सकता है। ऐसे में अगर आपने गणित की पढ़ाई की होगी तो ये आपके बाएं हाथ का खेल है। वैसे अगर आप फिर भी इस पजल (Brain Teaser Puzzle Game) को सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं तो ज्यादा परेशान ना होइए। ये रहा इसका हल..

Brain Teaser Puzzle Solution

ये रहा हल

ये रहा गलत इक्वेशन का हल

दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के 3 में से आपको एक तीली हटाकर फिक्स करनी है, ताकि वह 2 बन जाए। फिर बाईं ओर के ही 9 में से आपको एक तीली हटानी है, ताकि वह 3 बन जाए और फिर दाईं ओर के 5 में ये एक तीली जोड़नी है, ताकि वह 6 हो जाए। ऐसे में आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (2 × 3 = 6) हो गया होगा, जो सही इक्वेशन है। इसका हल आपको ऊपर दिए गए तस्वीर में भी इसका हल (Brain Teaser Puzzle Solution) दिख जाएगा। देखा आपने कितना आसानी से इस पजल को सॉल्व किया जा सकता है, तो अगर जब आपको इसका हल मालूम ही चल गया है तो आप इसे अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और उनके दिमाग का भी परीक्षण ले सकते हैं और पता कर सकते हैं कि आखिर उनका आईक्यू लेवल (IQ Level) कैसा है..।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article