वायरल न्यूज़

Brain Teaser Puzzle: दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी, अगर दम है तो सही कर दिखाइए ये इक्वेशन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 3, 2023, 12:44 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: सोशल मीडिया पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक गलत इक्वेशन लेकर आए हैं, जिसे सॉल्व करने में पसीने छूट जाएंगे। अगर आपने इसे सॉल्व कर दिया तो कहलाएंगे 'रॉकस्टार'।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की मजेदार तस्वीर वायरल
  • दिए गए इक्वेशन को करना है सही
  • सॉल्व करने वाला कहलाएगा 'रॉकस्टार'

Brain Teaser Puzzle Online: ब्रेन टीजर एक ऐसा पजल है, जिसकी भरमार आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएगी। इन तस्वीरों (Brain Teaser) को सॉल्व करने में बड़ा आता है। कई लोगों से ये आसानी से सॉल्व हो जाती हैं तो कई लोगों के दिमाग में बल्ब जल जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप माथा पीटने लगेंगे। दरअसल, तस्वीर में एक गलत इक्वेशन दिया हुआ है, जिसे सही कर दिखाना है। ऐसे में दिमागी टेस्ट और आईक्यू लेवल (IQ Level) बढ़ाने के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इससे सोचने-समझने की शक्ति तो विकसित होती है, साथ ही इंसान मनोबल भी बढ़ता है।

वायरल हो रही Brain Teaser की नई तस्वीर...

इस तस्वीर में एक गलत इक्वेशन दिखाई देगा, जिसे सही करना है। बता दें, ये गलत इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाया गया है, जिसमें से दो तीलियों को हटाकर एडजस्ट करना है, ताकि ये सही हो जाए। वैसे आपको एक बात बता देते हैं, अगर आपने कभी भी गणित की पढ़ाई की होगी तो आपको इसे सॉल्व करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगा। वैसे ये थोड़ा ट्रिकी जरूर है, ये आपका काफी समय भी ले सकता है। वैसे अगर अब तक आप इसका हल नहीं ढूंढ पाए हैं तो एक बार फिर से इस तस्वीर को ध्यान से देख लीजिए।

Brain Teaser Puzzle

ये रहा इस गलत इक्वेशन का हल

ये रहा इस गलत इक्वेशन का हल

दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के 3 में से आपको एक तीली हटाकर ऐसे एडजस्ट करनी है, ताकि वह 2 बन जाए। अब फिर दाईं ओर के 11 में से एक तीली हटाकर ऐसे एडजस्ट करनी है, ताकि वह 4 बन जाए। अब आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (2 + 2 = 4) हो गया होगा, जो सही इक्वेशन है। नीचे दिए गए तस्वीर में भी आपको इस पजल का हल दिखाई दे रहा होगा। तो देखा आपने कि कितना आसानी से इस पजल को सॉल्व किया जा सकता है। अब आप चाहे तो इस पजल को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को भी सेंड कर सकते हैं और उनका दिमागी टेस्ट ले सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article