वायरल न्यूज़

Brain Test Challenge: क्रिकेट की भीड़ में कहां छिपा है विकेट, दम है तो खोजकर दिखा दें आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 5, 2025, 10:14 AM IST

Brain Test Challenge: ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। इसमें आपको हर जगह क्रिकेट लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर के हर एक कोने में सिर्फ यही इकलौता शब्द लिखा हुआ नजर आता है।

Image

दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं होगा। (TNNB)

Brain Test Challenge: सोशल मीडिया की दुनिया में ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें सचमुच आंखों को चकमा देने में माहिर होती हैं। कई बार तेज आंखें भी बहुत कोशिश करती हैं मगर फिर भी उन्हें हल करना आसान नहीं होता है। आज हम आपके लिए ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। इसमें आपको हर जगह क्रिकेट लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर के हर एक कोने में सिर्फ यही इकलौता शब्द लिखा हुआ नजर आता है।

क्रिकेट की भीड़ में कहां है विकेट

मगर क्या हो जब बताया जाए क्रिकेट की भीड़ में एक जगह विकेट भी कहीं पर छिपा है। मगर मजाल है कोई उस विकेट को खोजकर दिखा सके। आज आपको इसे ही सॉल्व करने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर दम है तो बताएं आखिर क्रिकेट की भीड़ में विकेट कहां छिपा हुआ है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड मिलेंगे। अगर इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तो आपको मुकद्दर का सिकंदर मान लेंगे।

मगर बहुत कोशिश के बाद भी जवाब नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां गोल घेरे में देखें

Brain Test Challenge

यहां गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना क्रिकेट की भीड़ में विकेट ऐसी जगह छिपा हुआ था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article