वायरल न्यूज़

Brain Test Challenge: चीनी की भीड़ में कहां है हिंदी, अगर तेज दिमाग रखते हो तभी खोज पाओगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 1, 2025, 12:26 PM IST

Optical Illusion Puzzle: ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक ऐसी तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे हल करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे। तस्वीर को हल करने में तेज नजरों के साथ दिमाग की भी जरुरत पड़ने वाली है।

Image

दिमाग को परखने वाली तस्वीर को हल करना आसान नहीं होने वाला है। (TNNB)

Optical Illusion Puzzle: दुनिया में कुछ लोगों की नजरें बहुत तेज होती हैं। ऐसे लोग बारीक से बारीक चीज को आसानी खोज लेते हैं। चीजों में छिपे रहस्य को खोजने में भी ऐसे लोग माहिर होते हैं। मगर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक ऐसी तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे हल करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे। तस्वीर को हल करने में तेज नजरों के साथ दिमाग की भी जरुरत पड़ने वाली है। दरअसल तस्वीर में हर तरफ चीनी लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए चीनी की भीड़ में एक जगह हिंदी भी कहीं पर है।

हिंदी में कहां है चीनी

मगर मजाल है कि कोई आसानी से उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप समझते हैं कि आपकी नजरें बाज से भी तेज हैं और दिमाग गोली की रफ्तार से काम करता है। फिर ये चैलेंज आपके लिए ही है। आपको बताना है कि आखिर वो चीनी में हिंदी में किस जगह पर छिपी हुई है। इसके लिए आपको पूरे दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर खोजने में कामयाब हुए तो आपको चैंपियन मान लेंगे।

चलिए अब आपका टाइम शुरू होता है। लगाइए अपना तेज दिमाग और बताइए कि हिंदी तस्वीर में कहां छिपी है। हालांकि अभी तक आप इसका जवाब नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। आपको इसका जवाब भी यहीं मिलेगा। बताएंगे कि आखिर तस्वीर में वो खास इमोजी कहां छिपी है।

देखिए जवाब

optical Illusion

गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना चीनी की भीड़ में हिंदी ऐसी जगह थी जिसे खोजना अच्छे-अच्छों को लिए आसान नहीं होने वाला था। दिमाग और आंखों को परखने वाली फिर ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article