वायरल न्यूज़

Viral Video: न हाथ खोने का गम, न इरादों में कमी! गमछे के 'देसी जुगाड़' से स्कूटी चला रहा था शख्स, हौसला जीत लेगा दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग व्यक्ति का प्रेरणादायक और अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स एक हाथ न होने के बावजूद गमछे के सहारे स्कूटी को बेहद आसानी और संतुलन के साथ सड़क पर दौड़ाता नजर आ रहा है।

Image

दिल को छू लेने वाला नजारा

Viral Video: कहते हैं कि अगर इंसान के इरादे बुलंद हों, तो कोई भी शारीरिक कमी या मजबूरी उसके रास्ते की रुकावट नहीं बन सकती। सोशल मीडिया पर इस तरह के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेतेहैं। इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला और दिल को छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई इस शख्स की हिम्मत और सूझ-बूझ की तारीफ कर रहा है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग व्यक्ति सड़क पर बेहद आसानी से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर चला रहा है। व्यक्ति का एक हाथ नहीं है, लेकिन उसने हार मानने के बजाय एक अनोखा 'देसी जुगाड़' खोज निकाला। उसने अपने कटे हुए हाथ के हिस्से पर एक गमछे को बांधा और उसका दूसरा छोर स्कूटर के हैंडल बार से जोड़ दिया। इस कपड़े के सहारे वह स्कूटर के स्टेयरिंग और नियंत्रण को बेहद संतुलित तरीके से संभाल रहा है। वीडियो में सबसे खास बात यह है कि स्कूटर चलाते वक्त शख्स के चेहरे पर कोई शिकन या लाचारी नहीं, बल्कि एक आत्मविश्वास भरी मुस्कान है। वह बिना किसी हिचकिचाहट के सड़क पर स्कूटर दौड़ाता नजर आ रहा है। रास्ते में गुजरते लोग भी उसके इस अंदाज और जज्बे को देखकर दंग रह जाते हैं। देखें वीडियो...

    दिल को छू लेने वाला नजारा

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इंसान की इच्छाशक्ति के आगे दुनिया की हर चुनौती छोटी पड़ जाती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत में प्रतिभा और जुगाड़ की कोई कमी नहीं है, इस भाई के जज्बे को सलाम। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article