Pratapgarh School Closed, 29 October School Closed: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए 29 अक्टूबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह निर्णय भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी चेतावनियों और अत्यधिक बारिश व चक्रवात की आशंका को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी महोदय, प्रतापगढ़ द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT) की तरफ निर्गत किये गये चेतावनी, अत्यधिक वर्षा, चक्रवात के दृष्टिगत दिनांक-29.10.2026 को जनपद में संचालित कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के समस्त परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त / सी०बी०एस०सी० / सी०आई०एस०सी०ई० व अन्य बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है।
UP School Closed News: अवकाश से संबंधित निर्देश का कड़ाई से पालन करें
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवकाश से संबंधित निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र में संचालित विद्यालयों में आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को भी निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 28 या 29 अक्टूबर करवा चौथ कब है, जानें कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल
सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू
साथ ही अध्यापकों को भी सलाह दी जाती है कि स्कूल की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
