अध्यात्म

Daily Horoscope: 27 अक्टूबर इन 5 राशियों के लिए साबित होगा गोल्डन डे, राशिफल से जानिए आपके लिए कैस रहेगा आज का दिन

Daily Horoscope 27 October 2026: आज कुछ राशि वालों को अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी रहेंगी।

Image

27 अक्टूबर का राशिफल

Daily Horoscope 27 October 2026: 27 अक्टूबर, मंगलवार को चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, गुरु और मंगल कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर ग्रहों की यह स्थिति करियर, बिजनेस, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करेगी। कुछ राशियों को नौकरी में नए अवसर और कारोबार में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामले में सावधानी रखनी होगी।

मंगलवार को भगवान हनुमान और भगवान विष्णु की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम, श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। भगवान शिव को सुगंधित इत्र और गंगाजल अर्पित करें। दुर्गासप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करें और जरूरतमंदों को अन्न दान करें। कार्तिक माह में भगवान विष्णु के मंदिर जाकर दर्शन करें और उनके विग्रह की चार परिक्रमा करें।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल चौथे भाव में हैं, जबकि शनि बारहवें भाव में रहकर खर्च बढ़ा सकते हैं। ऑफिस में किसी विवाद को लेकर परेशान होने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से भविष्य में लाभ मिल सकता है। सूर्य, बुध और शुक्र सातवें भाव में रहकर बिजनेस और साझेदारी के मामलों में अनुकूल परिणाम देंगे। नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आगे बढ़ सकते हैं। छात्रों को शिक्षा और करियर में सफलता के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन अनावश्यक यात्राओं से बचें।

आज का उपाय: कार्तिक माह में भगवान विष्णु की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे खर्च और भावनात्मक उलझनें बढ़ सकती हैं। राशि स्वामी शुक्र और बुध छठे भाव में हैं। आईटी, मैनेजमेंट और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। हालांकि, ऑफिस में किसी विवाद में पड़ने से बचें और अपने काम को प्राथमिकता दें। गुरु और मंगल तीसरे भाव में रहकर प्रयासों को मजबूती देंगे, जबकि शनि एकादश भाव में आर्थिक लाभ के रास्ते खोल सकते हैं। परिवार की किसी समस्या को लेकर चिंता हो सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और आसमानी

शुभ अंक: 04 और 07

भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु और मंगल दूसरे भाव में रहकर धन और पारिवारिक मामलों में लाभ दे सकते हैं। चंद्रमा एकादश भाव में हैं, जिससे आय और बिजनेस से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। बुध और शुक्र पंचम भाव में रहकर शिक्षा, रचनात्मकता और प्रेम संबंधों को अनुकूल बनाएंगे। शनि दशम भाव में हैं, इसलिए नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से लंबित महत्वपूर्ण काम पूरे होने की संभावना है। बिजनेस में आपके प्रदर्शन से मन प्रसन्न रहेगा और कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए नियमित मेहनत करनी होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा प्रेम संबंधों में जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचें।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और बैंगनी

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा दशम यानी कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल आपकी राशि में हैं, जिससे नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। सूर्य, बुध और शुक्र चौथे भाव में रहकर घर-परिवार और आर्थिक मामलों में अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। बिजनेस में कोई नई डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है। छात्रों को करियर में बेहतर परिणाम पाने का अवसर मिलेगा। हालांकि, नौकरी में मेहनत करने के बावजूद मनचाही सफलता न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग लेने की कोशिश करें। लव लाइफ में विश्वास बनाए रखें और पार्टनर की भावनाओं को समझें।

आज का उपाय: मंगल से संबंधित गुड़ और गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, बुध और शुक्र तीसरे भाव में रहकर साहस, संवाद और प्रयासों को मजबूती देंगे। शनि आठवें भाव में हैं, लेकिन मित्रों के सहयोग से बिजनेस में सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है और नौकरी में किसी विवाद का समाधान हो सकता है। छात्रों को अपने समय का सही इस्तेमाल करना होगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए नियमित पढ़ाई और सही दिशा में प्रयास जरूरी होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस में किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन उपयोगी रहेगा।

आज का उपाय: अन्न दान करें और भगवान शिव की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

शुभ अंक: 01 और 02

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य, बुध और शुक्र दूसरे भाव में हैं, जबकि गुरु और मंगल एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति धन और बिजनेस में लाभ के अवसर दे सकती है। चंद्रमा आठवें भाव में होने से स्वास्थ्य और मानसिक तनाव को लेकर सावधानी रखनी होगी। कारोबार में किसी बड़ी सफलता से मन प्रसन्न हो सकता है। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभा पाएंगे। मित्रों और अनुभवी लोगों का सहयोग फायदेमंद रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आईटी और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा। स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

शुभ अंक: 04 और 07

भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सूर्य, बुध और शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल दशम भाव में रहकर नौकरी, बिजनेस और करियर में प्रगति के अवसर देंगे। चंद्रमा सातवें भाव में हैं, जिससे साझेदारी और व्यावसायिक संपर्कों के जरिए लाभ मिल सकता है। कारोबार में नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। परिवार के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होने से मानसिक शांति मिलेगी। हालांकि, बिजनेस से जुड़े दस्तावेजों और जरूरी कागजी कार्रवाई में लापरवाही न करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। कामकाज के दबाव के बीच तनाव से बचना जरूरी होगा।

आज का उपाय: तिल और गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

शुभ अंक: 04 और 06

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु और मंगल नवम भाव में रहकर भाग्य और करियर के मामलों में अच्छे अवसर दे सकते हैं। चंद्रमा छठे भाव में हैं, जिससे नौकरी और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। बिजनेस में नई डील मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने या करियर में नया रास्ता चुनने को लेकर चल रही चिंता का समाधान हो सकता है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे और मित्रों का सहयोग काम आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हालांकि, त्वचा से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी और बिजनेस में किसी भी बड़े फैसले से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।

आज का उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाकर दर्शन करें और उनके विग्रह की चार परिक्रमा करें। सफेद तिल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और पीला

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा पंचम भाव में रहकर शिक्षा, संतान और प्रेम संबंधों को अनुकूल बनाएंगे। गुरु और मंगल आठवें भाव में हैं, जबकि सूर्य, बुध और शुक्र एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं और बिजनेस में स्थिति बेहतर हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

शुभ अंक: 05 और 08

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि तीसरे भाव में हैं, जबकि गुरु और मंगल सातवें भाव में रहकर बिजनेस और साझेदारी से जुड़े मामलों को सक्रिय करेंगे। कारोबार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। सत्य और ईमानदारी के साथ काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी बदलने का विचार बन सकता है। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर से जुड़े लोगों को नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिल सकता है। लव लाइफ में समय की कमी से परेशानी हो सकती है। पार्टनर के लिए समय निकालें और बातचीत बनाए रखें। परिवार की प्रगति के लिए मेहनत जारी रखें।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और लाल

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे साहस और प्रयासों को मजबूती मिलेगी। गुरु और मंगल छठे भाव में हैं, जबकि शुक्र नवम भाव में रहकर भाग्य के सहयोग से नए अवसर दे सकते हैं। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन बिजनेस में मित्रों की मदद से कोई नया प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के लिए प्रयास कर रहे लोगों को अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। लव लाइफ अच्छी रहेगी और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य और दिनचर्या का ध्यान रखें। धार्मिक पुस्तकों का दान करना भी शुभ रहेगा।

आज का उपाय: हनुमान मंदिर जाकर तीन परिक्रमा करें। सात प्रकार के अनाज और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: सफेद और लाल

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए गुरु और मंगल पंचम भाव में हैं, जबकि चंद्रमा दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति शिक्षा, धन और पारिवारिक मामलों में लाभ के अवसर दे सकती है। बैंकिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है। बिजनेस में प्रगति होगी और नौकरी में मित्रों का सहयोग मिलेगा। सूर्य, बुध और शुक्र आठवें भाव में होने से आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी रखना जरूरी होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा भावुक होकर कोई निर्णय न लें। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। बिजनेस में नई योजना बनाने और आर्थिक मामलों को व्यवस्थित करने के लिए दिन उपयोगी रहेगा।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, फलों का दान करें और हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी और आसमानी

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article