वायरल न्यूज़

चुपके से ले आया अब्बू की बाइक, भौकाल जमाने के लिए दोस्तों को दिखाने लगा स्टंट, तभी महफिल में हुई पापा की एन्ट्री और फिर शुरू हुआ दे दना दन

अपने अब्बू की बाइक चुराकर एक लड़का ले आया और वह अपने दोस्तों को उसी बाइक से स्टंट कर के दिखाने लगा। तभी उसी वक्त लड़के के पिता आ धमके फिर जो हुआ वह आप इस वीडियो में खुद देख लें।

Image

पापा ने कर दी बेटे की कुटाई (X/@mktyaggi)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के की शरारत और उसके पिता की तुरंत दी गई सजा ने सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने पिता की मोटरसाइकिल चुपके से ले आता है और अपने दोस्तों के बीच अपनी धाक जमाने की कोशिश में वह बाइक से स्टंट दिखाने लगता है।

पापा की बाइक से स्टंट दिखा रहा था लड़का

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का मोटरसाइकिल की "चकरी" (व्हीली) बनाकर अपने दोस्तों को प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रहा है। दोस्तों की हूटिंग और तालियों के बीच वह जोश में आकर और भी जोर-शोर से स्टंट दिखाने लगता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अचानक लड़के के अब्बा वहां पहुंच जाते हैं।

पापा ने मार-मारकर बना दिया भूत

पिता को देखते ही लड़के के चेहरे का रंग उड़ जाता है, जिसके बाद वीडियो में देखा गया कि लड़के के अब्बू बिना देर किए उसे कान पकड़कर बाइक से उतारते हैं और फिर वे लड़के को पकड़कर वैसे ही "चकरी" की तरह घुमा देते हैं। साथ में उसकी पिटाई भी करते हैं। अब तक लड़का जिन दोस्तों के सामने भौकाल जमाने की कोशिश में जुटा था, वह अब उन्हीं दोस्तों के सामने पीट रहा था। यह सब देख उसके दोस्त हंसते-हंसते लोट-पोट हुए जा रहे थे।

वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स

इस मजेदार वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @mktyaggi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज और 6500 लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "बाप है तो चकरी भी घूमेगी!" दूसरे ने लिखा, "ये तो असली स्टंटमैन निकला, बेटे की चकरी घुमाने में माहिर!"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article