वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़के ने मोबाइल के डिब्बे, रबर और पेन से बनाया ऐसा Instrument, गिटार जैसी धुन निकाल कर दिया सबको चकित

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का मोबाइल के डिब्बे, रबर और पेन का इस्तेमाल कर ऐसा इंस्ट्रूमेंट तैयार करता है, जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है।

Image

लड़के ने जुगाड़ से बना दिया अनोखा इंस्ट्रूमेंट (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने जुगाड़ से तैयार किया इंस्ट्रूमेंट
  • डिब्बे, रबर और मोबाइल से निकाल दी गिटार वाली धुन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Instrumental Video: कहते हैं दिमाग हर किसी के पास होता है लेकिन कुछ उसका इस्तेमाल कर पाते हैं और कुछ नहीं। लेकिन कई बार जिन चीजों की उम्मीद नहीं होती है, वो भी देखने को मिल जाता है। ऐसा ही कुछ आप इस वीडियो में भी देख सकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको ऐसा ही लगने वाला है, जो इतना कमाल का है कि आप देखते रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़के ने मोबाइल के डिब्बे, रबर और पेन का इस्तेमाल करके एक ऐसा इंस्ट्रूमेंट तैयार कर दिया, जो बिल्कुल गिटार जैसी धुन निकाल रहा है। वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि लड़का किस तरह मधुर धुन निकाल रहा है। लोगों का कहना है कि जिनके पास पैसे नहीं है, अब वे भी गिटार का आनंद ले सकते हैं। यूजर्स को भी इस ये जुगाड़ काफी पसंद आ रहा है।

लड़के ने जुगाड़ से बना दिया अनोखा इंस्ट्रूमेंट

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लाइक और कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसके दिमाग के लिए 21 तोपों की सलामी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसने तो सस्ता वाला गिटार बना दिया। बता दें, इस वीडियो को 'riomusiq' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 32 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article