देश

बहू ने काट डाला ससुर का प्राइवेट पार्ट, परेशान महिला ने आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम? पुलिस ने बताई सच्चाई

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 28 वर्षीय महिला ने अपने 60 वर्षीय ससुर पर लंबे समय से कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ब्लेड से उनका निजी अंग काट दिया। घायल ससुर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि पति के हरियाणा में काम करने के दौरान उसका ससुर लगातार उसका यौन उत्पीड़न करता था।

Image

मुजफ्फरनगर में बहू ने ससुर का प्राइवेट पार्ट काट डाला। AI IMAGE

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को एक महिला ने अपने ससुर पर बार-बार यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ब्लेड से उनका निजी अंग काट दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 60 साल के एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया और बाद में जिले के बुढ़ाना कस्बे में स्थित एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आज दोपहर महिला के हमले के कारण पीड़ित को गंभीर चोट पहुंची है।

उन्होंने कहा कि आरोपी महिला (28) को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की गैर-मौजूदगी में उसका ससुर उसका यौन उत्पीड़न करता था। उसका पति जिले के बाहर काम करता है।

सात साल पहले हुई थी महिला की शादी

पुलिस ने बताया कि महिला की शादी सात साल पहले हुई थी और दंपति के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र लगभग पांच और छह साल है। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पड़ोसियों ने क्या कहा?

स्थानीय लोगों के अनुसार, सैय्यदा के दो छोटे बच्चे हैं। उसका पति शहजाद हरियाणा में किराये पर रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। पति के बाहर रहने की वजह से सैय्यदा अपने दोनों बच्चों और ससुर के साथ घर में रहती थी। पड़ोस में रहने वाली नाज़रा ने बताया कि सैय्यदा ने पहले भी कई बार रोते हुए मोहल्ले के लोगों से शिकायत की थी कि उसका ससुर उसके साथ कथित तौर पर गलत हरकतें और यौन उत्पीड़न करता है। हालांकि, उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया।
Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article