स्पोर्ट्स

फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान के लिए आज भिड़ेगी फ्रांस और इंग्लैंड की टीम, एम्बापे की नजर गोल्डन बूट पर

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे स्थान के लिए शनिवार देर रात फ्रांस और इंग्लैंड की टीमें भिड़ेंगी। फ्रांस के कोच के डिडिए डेशां के लिए यह आखिरी मुकाबला होगा और एम्बापे की टीम उन्हें जीत का तोहफा देना चाहेगी।

Image

इंग्लैंड बनाम फ्रांस (साभार-X)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयनुसार रविवार देर रात 12.30 बजे खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले शनिवार को तीसरे नंबर के लिए फ्रांस और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होगी। सेमीफाइनल में फ्रांस को स्पेन के हाथों 2-0 जबकि इंग्लैंड को अर्जेंटीना के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ब्रॉन्ज मेडल का यह मुकाबला मियामी के हॉर्ड रॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड का पलड़ा रहा है भारी

दोनों टीमों के बीच अब तक के मुकाबलों की बात करें तो इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 34 मुकाबलों में 11 मैच इंग्लैंड के पक्ष में रहा है जबकि 6 मुकाबला फ्रांस ने जीते हैं। बाकी बचे 17 मुकाबले ड्रॉ पर रहे हैं। फ्रांस के कोच के डिडिए डेशां के लिए यह आखिरी मुकाबला होगा और एम्बापे की टीम उन्हें जीत का तोहफा देना चाहेगी।

दोनों टीमों में कई मैच विनर

यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शनिवार देर रात 2.30 बजे से खेला जाएगा। फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि उन्हें एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि दोनों टीमों में से एक से बढ़कर एक मैच विनर हैं। फ्रांस में जहां किलियन एम्बापे और उस्मान डेंबेले जैसे गोल स्कोरर हैं तो वहीं इंग्लैंड में जूड बेलिंघम और हैरी केन जैसे खिलाड़ी हैं जो कभी भी मैच पलट सकते हैं।

गोल्डन बूट की रेस होगी रोमांचक

फिलहाल 8-8 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में फ्रांस के कप्तान लियोनेल मेसी की बराबरी पर खड़े हैं। इस मुकाबले में एम्बापे की कोशिश होगी कि वह मेसी से आगे निकले और गोल्डन बूट की रेस में खुद को बनाए रखें। वहीं दूसरी ओर हैरी केन और बेलिंघम भी 6-6 गोल कर चुके हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article