वायरल न्यूज़

Video: स्कूल से लौट रहा बच्चा बारात में घुस लगा नाचने, डांस देख झूम उठे बाराती, खूब उड़ाए नोट

स्कूल से लौट रहे बच्चे ने बारात में शामिल होकर ऐसा डांस किया कि लोग बस उस बच्चे को देखते ही रह गए। फिलहाल बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

बारात में डांस करता बच्चा (Instagram/@flirting.buzz)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल से घर लौट रहा एक बच्चा एक बारात में जमकर डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में बच्चा ऐसा डांस करते दिखता है कि लोग बस उसे देखते ही रह जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर बारात निकल रही होती है। ढोल और डीजे की धुन पर लोग खुशी से नाच रहे होते हैं। तभी स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक छोटा बच्चा उस बारात में शामिल हो जाता है और वहां अपनी ही धुन में डांस करने लगता है।

बारात में डांस करते दिखा स्कूली बच्चा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारात में डीजे की धुन और गाने को सुनकर बच्चा खुद को रोक नहीं पाता और बारात में शामिल होकर डांस करने लगता है। उसके डांस स्टेप्स इतने शानदार होते हैं कि वहां मौजूद लोग खुशी से उस पैसे लुटाने लगते हैं। बच्चा पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आ रहा है। बच्चे की एनर्जी और मजेदार स्टेप्स देख लोग ताली बजाते हैं और उसके डांस की तारीफ करते हैं।

लोगों ने बच्चे पर खूब उड़ाए नोट

वीडियो में बच्चा अजनबियों के बीच भी फुल कॉन्फिडेंस में डांस करते दिखता है, वह वहां ऐसे डांस करता है मानो वह किसी बड़े स्टेज पर परफॉर्म कर रहा हो। जो लोगों को उसकी तारीफ करने पर मजबूर कर देता है। आसपास खड़े लोग उसके इस डांस को मोबाइल में रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं।

लोगों ने वीडियो पर बरसाया अपना प्यार

वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग बच्चे के कॉन्फिडेंस और टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि यह बच्चा आगे चलकर एक बेहतरीन डांसर बन सकता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @flirting.buzz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article