सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं। जिन्हें देख पहली नजर में लोग गच्चा खा जाते हैं। लोग वीडियो के बारे में सोचते कुछ और हैं मगर असल में वीडियो में होता कुछ और ही है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां एक शख्स और भैंस की कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
वीडियो में शख्स के पीछे भागते दिखी भैंस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक उम्रदराज शख्स के पीछे-पीछे एक भैंस दौड़ रही है। पहले तो देखकर यही लगता है कि शायद वह भैंस उस शख्स के पीछे उसे मारने के लिए दौड़ रही है लेकिन अगले ही पल कुछ देक बाद इस वीडियो की सच्चाई सामने आती है। दरअसल, वह भैंस उस शख्स को मारने नहीं बल्कि वह उसके साथ खेल रही थी। शख्स जहां भी दौड़ते-दौड़ते जाता है, वहां वह भैंस उसके पीछे-पीछे दौड़कर पहुंच जाती है। अंत में शख्स एक जगह पर ठहरता है और प्यार से उस भैंस को गले लगाकर उसे दुलार करने लगता है। तब जाकर लोगों को समझ आता है कि शख्स को मारने के लिए भैंस पीछे नहीं पड़ी थी। बल्कि शख्स उस भैंस के साथ खेल रहा था।
लोगों को पसंद आया यह वीडियो
इस प्यारे से वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @md_royal_teams नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए इस पर खूब अपना प्यार बरसाया है। साथ ही उस शख्स और भैंस के बीच की बॉन्डिंग को देख इस रिश्ते की खूबसूरती की खूब तारीफ की है। कई लोगों ने इस वीडियो को अब तक का सबसे क्यूट वीडियो बताया है। जबकि कुछ लोगों ने वीडियो पर दिल वाला इमोजी बनाकर पोस्ट किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
