वायरल न्यूज़

लड़के को काट रहा था रीलबाजी का कीड़ा, चलती ट्रेन के सामने बनाने लगा रील, आगे जो हुआ Video में देखें

वायरल होने की होड़ में लोग किसी भी परिस्थिति में रील बनाने का मौका नहीं छोड़ते। ऐसे ही एक रीलबाज लड़के का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। जो चलती ट्रेन के सामने खड़े होकर रील बना रहा था।

Image

चलती ट्रेन के सामने रील बना रहा था लड़का (X/@DesiMemesTweets)

रीलबाजी का कीड़ा कई लोगों को इस कदर काटे रहता है कि वे रील बनाने से पहले ना जगह देखते हैं और ना ही कोई खतरा उन्हें नजर आता है। वायरल होने के जुनून में वे ऐसे मुतमइन रहते हैं कि उन्हें सामने खड़ी मौत भी नहीं दिखती। हाल में एक ऐसे ही रीलबाज लड़के का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो चलती ट्रेन के सामने खड़े होकर रील बना रहा था। आगे उस लड़के के साथ जो कुछ भी होता है वह आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

ट्रेन के सामने रील बना रहे लड़के को गार्ड ने सिखाया सबक

दरअसल, चलती ट्रेन के सामने खड़े होकर रील बना रहे लड़के के साथ जो होता है। उसकी उम्मीद उसे भी नहीं थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ा है। सामने से ट्रेन चलती हुई आ रही थी। ऐसे में वह लड़का ट्रेन से दूर होने के बजाय रील बनाने लगता है। धीरे-धीरे ट्रेन उस लड़के के काफी नजदीक आ जाती है लेकिन लड़का अभी भी कैमरे की तरफ देखते हुए अपने अतरंगी पोज देने लगता है। उसका रील बनाना इस वक्त भी जारी रहता है। ऐसे में ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा गार्ड उस लड़के के सिर पर हरी झंडी वाली छड़ी से मारता है। वह उस लड़के को चेतावनी देता है कि इस तरह से खतरनाक स्थिति में रील बनाना जानलेवा साबित हो सकता है।

वायरल वीडियो देख लोग रेलवे गार्ड की कर रहे तारीफ

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @DesiMemesTweets नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 4300 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "गार्ड साहब बहुत ही भले आदमी हैं। लड़के को सुधारने के लिए ऐसा किया।" दूसरे ने लिखा, "ऐसे रीलबाजों को स्टेशन पर मौजूद RPF वाले पकड़ कर जेल में डालें तब मानेंगे ये लोग।" ऐसे ही कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया और उस रेलवे गार्ड की इस कदम को सही ठहराया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article