वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन में लड़के ने बनाई ऐसी रील, अब चारों तरफ हो रही है वाहवाही

सोशल मीडिया को सिर्फ फेम या व्यूज के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता और प्रेरणा फैलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका एक जीता जागता उदाहरण हम सबके सामने इस वायरल वीडियो में है।

Image

लड़के का यह वीडियो खूब हो रहा है वायरल (X/@NCIBHQ)

जहां आजकल ज्यादातर लोग वायरल होने के लिए एंटरटेनमेंट, डांस, ट्रेंडिंग थीम या फिर अश्लीलता परोसकर रील्स बनाकर वायरल होना चाहते हैं। वहीं इस होड़ को भूलकर एक लड़के ने एक ऐसी रील बनाई कि सोशल मीडिया पर अब उसकी खूब वाहवाही हो रही है। लड़के की यह रील और लोगों के रील से काफी अलग है।

लड़के का वीडियो हुआ वायरल

लड़के का वायरल हो रहा यह वीडियो एक ट्रेन सफर के दौरान का है। जिसमें देखा जा सकता है कि लड़का एक ट्रन के कोच में हैंडवॉश बेसीन के पास आता है और अपना चेहरा धोने लगता है। इस दौरान वह देखता है कि बेसीन में फंसे कचरे की वजह से उसमें पानी लबालब भरा हुआ है। ऐसे में वह दूसरों की तरह इसे नजरअंदाज करके नहीं जाता बल्कि वह लड़का खुद अपने हाथों से बेसीन में फंसे कचरे को निकालकर उसके पानी को बहा देता है और फिर बेसीन को अपने हाथ से धोते दिखता है। बेसीन को साफ करने के बाद ही लड़का वहां से जाता है।

'सार्वजनिक संपत्ति हमारी अपनी ही है'

लड़के की यह रील सोशल मीडिया पर लोगों को यह याद दिलाता है कि सार्वजनिक संपत्ति हमारी अपनी है और उसे दुरुस्त रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। सार्वजनिक जगहों पर ऐसे छोटे-छोटे काम जैसे कचरा उठाना, पानी बचाना, नियमों का सख्ती से पालन करना समाज में बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इन कामों को लोग अक्सर नजरअंदाज कर वहां से निकल जाते हैं। यह सोचकर कि कौन सा मेरे घर का काम है जो मैं इसे करूं। मगर इस तरह की सोच ही शायद हमारे देश के विकास की राह में बाधा बन रही है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

लड़के के इस रील को सोशल साइट एक्स पर @NCIBHQ (National Crime Investigation Bureau) नाम की एक गैर-सरकारी जागरूकता संगठन ने शेयर किया है। जिसके कैपशन में लिखा है, “ये है असली रिलबाजी! रील ऐसी बनाओ जो सिर्फ वायरल न हो, बल्कि लोगों के दिमाग में एक सकारात्मक बदलाव की छवि छोड़ जाए। Really excellent job.” वीडियो को देखने के बाद लोगों के बीच चर्चा छिड़ गई है कि हम अपनी जिम्मेदारियों को कैसे निभाएं। जैसे कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, “काश सब इस भाई जैसी सोच रखते।” वहीं, कुछ ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए लिखा कि, "यह काम तो रेलवे के कर्मचारियों का है। वे कहां हैं? जब यात्री ही ट्रेन की साफ-सफाई करेंगे तो उन्हें सैलरी क्यों दी जाती है? फिर यात्रियों से टिकट का पैसा ही किसलिए लेते हो? ट्रेन में गुटखा थूकने वालों पर सख्ती क्यों नहीं?" जैसे सवालोंसे रेलवे पर कई सवालिया निशान खड़े किए हैं। जबकि कई लोगों ने लड़के के इस काम की खूब तारीफ भी की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article