वायरल न्यूज़

Viral Video: सांप और बिल्ली के बीच खतरनाक खून खराबा, झन्नाटेदार नजारा देख भन्ना जाएंगे आप

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 20, 2023, 12:25 PM IST

Sanp Billi Ki Ladai Video: सांप और बिल्ली के बीच जमकर लड़ाई हो रही थी। लेकिन, बिल्ली ने सांप की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर लोग सकते में आ गए। आलम ये है कि यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

सांप और बिल्ली के बीच खतरनाक लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप और बिल्ली के बीच खतरनाक लड़ाई
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Billi Sanp Ki Ladai: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Snake Cat Fight Video) तो काफी क्यूट होते हैं, जबकि कुछ नजारों को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। सांप और बिल्ली के बीच कुछ ऐसा ही हुआ, जिसे देखकर लोग सकते में आ गए। आलम ये है कि सांप और बिल्ली का वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं।

अक्सर जब जानवरों के बीच लड़ाई होती है, तो नजारा काफी खतरनाक हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Animal Fight Video) में आप देख सकते हैं सांप ने बुरी तरह से बिल्ली को दबोच रखा है। बिल्ली चाहकर भी खुद को छुड़ा नहीं पा रही है। ऐसे में हिम्मत करके बिल्ली सांप पर हमला करने लगी। बिल्ली ने चतुराई से सांप के मुंह को दबोच लिया। इसके बाद जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला है। देखें वीडियो...

बिल्ली और सांप के बीच खतरनाक लड़ाई

दोनों की लड़ाई देखकर आप भी जरूर एक पल के लि सन्नाटे में आ गए होंगे। जिसने भी ये नजारा देखा वो देखता ही रह गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखो लोग देख चुके हैं। वहीं, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी दिल दहलाने वाला नजारा है। तो कुछ लगों का कहना है कि दोनों ने एक-दूसरे की हवा टाइट कर दी।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article